Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाने में कामयाब हुई है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन सूर्यकुमार यादव सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 36 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, जबकि नमन धीर 28 रन बनाने में कामयाब रहे. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज मुकेश कुमार रहे. जिन्होंने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा लुंगी एन्गिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और थंगारसु नटराजन क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. (LIVE SCORE)
आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह.
दिल्ली कैपिटल्स XI
केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.
DC vs MI, IPL match today Live Update from Arun Jaitley Stadium, Delhi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं