विज्ञापन

DC vs MI, IPL 2026: समीर रिजवी का धमाका, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC Vs MI, IPL 2026 Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीजन की लगातार दूसरी सफलता हासिल करने में कामयाब हो गई है. टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में टीम ने मुंबई को छह विकेट से रौंदा है.

DC vs MI, IPL 2026: समीर रिजवी का धमाका, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
Delhi Capitals vs Mumbai Indians, DC Vs MI IPL 2026

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, IPL 2026: आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला शनिवार (चार मार्च) को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली में खेला गया. जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीजन की लगातार दूसरी सफलता हासिल करने में कामयाब रही. मुंबई की तरफ से जीत के लिए मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की तरफ से एक बार फिर समीर रिजवी का बल्ला जमकर चला. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 51 गेंदों का सामना किया. इस बीच 176.47 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 90 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए पतुम निसंका ने 30 गेंदों में 44, जबकि पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर ने 18 गेंदों में नाबाद 21 रनों का योगदान दिया. (LIVE SCORE)

दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर और कॉर्बिन बॉश ने चटकाए एक-एक विकेट 

मुंबई इंडियंस की तरफ से आज के मुकाबले में कुल छह गेंदबाजों ने गेंदबाजी की. इस बीच केवल दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर और कॉर्बिन बॉश ही विकेट चटका पाए. इन तीनों ही गेंदबाजों को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी. 

162 रन बनाने में कामयाब हुई थी मुंबई इंडियंस

इससे पहले दिल्ली में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में छह विकेट गंवाते हुए 162 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने टीम के लिए 36 गेंदों में 51 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा 26 गेंद में 35, जबकि छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नमन धीर 21 गेंदों में 28 रनों का योगदान देने में कामयाब हुए थे. 

मुकेश कुमार को मिली सर्वाधिक दो सफलता 

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मुकेश कुमार रहे. जिन्होंने तीन ओवरों के स्पेल में 26 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा लुंगी एन्गिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और थंगारसु नटराजन के खाते में एक-एक विकेट आए. 

आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह. 

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार. 

DC vs MI, IPL match today from Arun Jaitley Stadium, Delhi


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com