
हालाँकि इससे पहले जब केएल राहुल 14 रनों पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब ललित यादव ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया था जिसके बाद राहुल ने पीछे की ओर ना देखते हुए खुलकर बल्लेबाज़ी की| अंत में उनका साथ देते हुए मार्कस स्टोइनिस (17) ने भी कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और अपनी टीम के स्कोर को 195 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत में कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट निकालकर दिया| वहीँ और किसी भी गेंदबाज़ के हाथ सफ़लता नहीं लग पाई| अब देखना होगा कि क्या पंत की सेना इस 196 लक्ष्य को हासिल करते हुए लगातार दूसरी जीत अपने नाम कर पायेगी| या फिर लखनऊ के हाथ आयेगी जीत की हैट्रिक?
जिसके बाद समझदारी के साथ दीपक हूडा (52) ने धीरे-धीरे अपने कप्तान के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को चलाया और अपना अर्धशतक भी लगा दिया| दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी हुई| इसी बीच दीपक का भी शिकार शार्दूल ने ही किया| तबतक टीम एक बढ़िया स्कोर पर जा चुकी थी| अंत में केएल राहुल (77) ने एक छोर से तबाड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और अच्छे रन रेट के साथ स्कोर करते दिखे|
एक और दफ़ा कप्तान ने खेली कप्तानी पारी!!! केएल राहुल ने दिखाया अपना दम!! राहुल के बल्ले से आती हुई इस सीज़न में एक और अर्धशतकीय पारी जिसकी बदौलत लखनऊ ने दिल्ली सामने 196 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई लखनऊ की टीम ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े| हालाँकि क्विंटन डी कॉक (23) ने कुछ देर क्रीज़ पर बेहतर खेल दिखाया लेकिन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में शार्दूल की गेंद पर कैच आउट हो गए|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई लखनऊ की पारी का अंत| बोर्ड पर लगाए 195 रन यानी अब दिल्ली के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर खेला| फ़िज़ ने खुद ही बॉल को फील्ड किया इस वजह से सिंगल ही मिल पाया|
19.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
19.4 ओवर (6 रन) छक्का! काफी देर बाद स्टोइनिस ने बड़ा शॉट लगाया है| देर आये दुरुस्त आये| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद जिसे सामने की तरफ मार दिया| छह रनों के साथ स्टोइनिस के इस लीग में 1000 रन पूरे हुए|
19.3 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा इस बार| कवर्स की दिशा में बाहर की गेंद को खेला| एक ही रन मिल पायेगा इस बार|
19.2 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!! इस बार लो फुल टॉस गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| पॉवेल ने बाएँ ओर भागते हुए गेंद को रोका लेकिन दो नहीं रोक पाए|
19.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
19.2 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
19.1 ओवर (2 रन) एक और मिस्फील्ड ललित द्वारा| जहाँ एक रन था वहां दूसरा तोहफे में दे दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को सीधा कवर्स की तरफ खेल दिया था|
18.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला|
18.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए| दो रन हासिल किया|
18.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
क्रुणाल पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
18.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बढ़िया कैच!! कॉट ललित यादव बोल्ड शार्दूल ठाकुर| छक्के को कैच में ललित ने तब्दील कर दिया| वाह जी वाह!! इससे पहले दो कैच टपकाए थे ललित ने लेकिन इस कैच को पकड़कर सब वसूल कर दिया| राहुल की 77 रनों की बेमिसाल पारी का अंत एक शानदार कैच की वजह से हुआ| तीसरी विकेट ठाकुर के खाते में गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| राहुल ने उसपर कट शॉट लगाया| फ्लैट जा रही थी ये गेंद कवर्स बाउंड्री की तरफ जहाँ से ललित ने सीमा रेखा के ठीक आगे छलांग लगाते हुए सिक्स को कैच में तब्दील कर दिया| 176/3 लखनऊ|
18.3 ओवर (6 रन) छक्का! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल पर स्लाइस किया| बल्ले से लगने के बाद गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए| बढ़िया प्लेसमेंट था इस शॉट में दोस्तों!!
18.2 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका छोड़ दिया शार्दूल ने| कवर्स से शॉ का खराब थ्रो आया| बॉल को लपक नहीं पाए बोलर और रन आउट छूट गया| फुल बॉल को ऑफ़ साइड पर खेलकर रन भाग खड़े हुए थे|
18.2 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
18.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की तरफ गेंद को हीव किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं बॉल| एक ही रन मिला|
17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्टोइनिस का बल्ला नहीं चल रहा जो लखनऊ के लिए मुश्किल हो सकती है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को गैप में नहीं खेल पाए| कोई रन नहीं हुआ| 167/2 लखनऊ|
17.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.4 ओवर (4 रन) चौका! रचनात्मक शॉट राहुल द्वारा!! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने फुल टॉस को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
17.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
17.1 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! एक बार फिर से ललित यादव ने कैच टपकाया| 7 रनों पर स्टोइनिस को मिला एक बड़ा जीवनदान| मिड विकेट से आगे भागते हुए एक आसान सा कैच टपका दिया| पैरों की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया था|
फ़िज़ आये हैं अपने कोटे का ओवर लेकर...
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| पैरों की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और सिंगल से काम चलाया| 159/2 लखनऊ| 18 गेंद शेष, क्या 200 बनेगा?
16.5 ओवर (0 रन) चतुराई के साथ धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसपर बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
16.4 ओवर (1 रन) बढ़िया यॉर्कर!! अच्छा कम बैक गेंदबाज़ द्वारा| जड़ की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| ठाकुर के आगे से रन भाग लिया|
16.3 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई| करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ राहुल| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
16.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल बॉल को कवर्स की तरफ खेला| शॉ से हुई मिस्फील्ड जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| इसी के साथ लखनऊ के 150 रन भी पूरे हुए|
16.1 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को ऑफ़ साइड पर खोदकर शॉट लगाया| फील्डर के आगे से सिंगल चुरा लिया|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की समाप्ति हुई जहाँ महज़ 3 रन ही आये| लेग साइड पर इस गेंद को स्वीप करते हुए राहुल ने रन पूरा किया| 148/2 लखनऊ|
15.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! चिप किया बॉल को मिड विकेट की तरफ| वन बाउंस बॉल फील्डर तक गई| एक ही रन मिलेगा|
15.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल| हल्का सा ब्रेक कुलदीप ने इस ओवर में लगाया है| कोई रन नहीं आया|
15.3 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला| सिंगल की मांग थी लेकिन कुलदीप ने खुद ही भागकर बॉल को रोक दिया| रन नहीं लेने दिया|
15.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
15.1 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन आ गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
...रन चेज़...