विज्ञापन
This Article is From May 20, 2023

Deepak Chahar की बहन Malati Chahar का खुलासा, CSK से नहीं मिले ऑक्शन के '14 करोड़'

दीपक चाहर (Deepak Chahar) की बहन मालती चाहर ने खुलासा किया है कि अभी तक ऑक्शन को वो 14 करोड़ भाई दीपक को नहीं मिले हैं.

Deepak Chahar की बहन Malati Chahar का खुलासा, CSK से नहीं मिले ऑक्शन के '14 करोड़'
दीपक को नहीं मिले 14 करोड़

Deepak Chahar: दीपक चाहर की बहन (Deepak chahar sisterMalati Chahar) ने खुलासा किया है कि सीएसके से उन्हें अभी तक आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) के 14 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं, दरअसल, Sports Hour के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए मालती चाहर ने इस बात का खुलासा किया है. मालती ने कहा कि, दीपक को वो 14 करोड़ नहीं मिले हैं, सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई मीम्स इसको लेकर बनते हैं लेकिन मैंन बताना चाहती हूं कि उन्हें वो 14 करोड़ नहीं मिले है. इसको लेकर मालती ने कहा कि, 'दरअसल, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर जब चोटिल हो जाते हैं तो फिर उन्हें उसका पैसा इंश्योरेंस के जरिए मिलता है. क्योंकि उसका प्रीमियम बीसीसीआई भुगतान के तौर पर करती है. ऐसे उस प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ हो गई थी. ऐसे में अभी तक वो 14 करोड़ नहीं आए हैं. '

दीपक की बहन ने आगे कहा कि, वह पैसे हमें मिलेंगे ऐसा नहीं है कि नहीं मिलेंगे. लेकिन दीपक उस 14 करोड़ का इंतजार कर रहा है. बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था. लेकिन दुर्भाग्य से दीपक आईपीएल के आगाज से पहले ही चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उस सीजन आईपीएल यह गेंदबाज नहीं खेल पाया था. 

IPL 2023: राजस्थान की जीत ने Points Table के समीकरण को बनाया दिलचस्प, इन 4 टीमों का सफर हुआ खत्म

अब आईपीएल 2023 में दीपक फिट होकर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं और अपने परफॉर्मेंस से खुद को साबित भी किया है. दीपक ने इस सीजन 7 मैच में 7 विकेट लिए हैं. 

धोनी से मिलकर खुद को मोटीवेट कर पाई
दीपक चाहर की बहन मालती ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि धोनी से जब पहली बार मिली तो सकारात्मक सोच का एहसास हुआ. बता दे कि मालती को पहली बार लोगों ने देखा तो मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हुई थी. बाद में फैन्स को पता लगा कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि दीपक चाहर की बहन हैं. 

--- ये भी पढ़ें ---

* WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
* गावस्कर ने चुने आईपीएल इतिहास के 4 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इन दिग्गजों का जिक्र नहीं किया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com