विज्ञापन
6 years ago

DC vs RR IPL 2020 : निर्णायक क्षणों में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बल पर दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आज आईपीएल-2020 (IPL-2020) के रोमांचक मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स (DC vs RR)  को 13 रन से हरा दिया. मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे. DC के लिए मैच में शिखर धवन और कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाए. जवाब में राजस्‍थान रॉयल्‍स को बेन स्‍टोक्‍स (41) और जोस बटलर (22) की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी. पहला विकेट बटलर के रूप में गिरा इसके बाद कप्‍तान स्मिथ तो सस्‍ते में आउट हो गए लेकिन संजू सैमसन (25) और रॉबिन उथप्‍पा ने राजस्‍थान के लिए जीत की उम्‍मीदों को जीवंत रखा. आखिरी पांच ओवर में RR को 38 रन की जरूरत थी और टीम के पांच विकेट बाकी थे. ऐसे क्षणों में कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्ट्ज और तुषार देशपांडे की अगुवाई में दिल्‍ली के तेज गेंदबाजों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया और जीत की ओर मजबूती से बढ़ रही RR टीम के कदमों पर ब्रेक लगा दिया. 20 ओवर में राजस्‍थान की टीम 8 विकेट पर 148 रन ही बना पाई. पारी की आखिरी गेंद पर श्रेयस गोपाल आउट हुए. राजस्‍थान को अब तक कुछ यादगार जीत दिलाने वाले राहुल तेवतिया 18 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे. आज की इस जीत के साथ दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है. उसके आठ मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं जबकि मुबई इंडियंस सात मैचों में पांच जीत के साथ 10 लेकर दूसरे स्‍थान पर खिसक गई है. राजस्‍थान रॉयल्‍स के आठ मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं और वह सातवें स्‍थान पर है.

इससे पहले, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में दिल्‍ली के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया. टीम की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने पृथ्‍वी शॉ (0) के विकेट उखाड़ दिए. अजिंक्‍य रहाणे (2) को भी आर्चर ने पारी के तीसरे ओवर में आउट कर दिया. संकट के इस मौके पर धवन और कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की. धवन ने 33 गेंदों पर छह चौकों व दो छक्‍कों की मदद से 57 और अय्यर ने 43 गेंदों पर तीन चौकों व दो छक्‍कों की मदद से 53 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने के बाद दिल्‍ली ने आखिरी के ओवरों में स्‍टोइनिस, कैरी और अक्षर पटेल के विकेट गंवाए. पटेल तो पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए. राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन और जयदेव उनादकट ने दो विकेट हासिल किए..(Scorecard)

IPL 2020 Match Between Delhi Capitals And Rajasthan Royals, Straight From The Dubai International Cricket Stadium

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IPL Live Score, DC Vs RR, DC Vs RR Live Score, Delhi Capitals Vs Rajasthan Royals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com