Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ डीसी ने प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाई है, जबकि राजस्थान एक पायदान नीचे खिसक गई. आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 12 मुकाबलों में 6 हार और इतनी ही जीत के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं. यह टीम अब सातवें पायदान पर है. (स्कोरकार्ड)
अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. मेजबान टीम को अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 61 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की. अभिषेक 31 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने पारी को संभाला. राहुल ने 42 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 56 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
दिल्ली ने 122 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला. कप्तान ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 4 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई. अक्षर 18 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आशुतोष ने 5 गेंदों में 18 रन की नाबाद पारी खेली.
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को 19 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. सूर्यवंशी 21 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जहां से ध्रुव ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
ध्रुव जुरेल 40 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रियान ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली. लेकिन आखिरी के 6 ओवरों में राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. टीम ने आखिरी के 6 ओवरे में सिर्फ 33 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए. दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच मिला.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क और मुकेश कुमार.
Here are the LIVE Score and Updates of DC vs RR, IPL 2026 Match, Straight from Arun Jaitley Stadium, Delhi
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली 5 विकेट से जीती
DC vs RR LIVE Score: आशुतोष ने लगाया छक्का और इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. दिल्ली की जीत से उसकी प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा है, जबकि राजस्थान को करारा झटका लगा है. अब प्लेऑफ की रेस में 7 टीमें हैं और जगह हैं तीन. कौन बाजी मारेगा, अब केवल 9 मैच बचे हैं. केएल राहुल और अभिषेक ने जो शुरुआत दिलाई थी, उससे दिल्ली को फायदा हुआ. हालांकि, बीच में पारी लड़खड़ाई लेकिन अक्षर ने एक छोर संभाला. हालांकि, दिल्ली के लिए रन चेज कभी उसके हाथ से नहीं निकला था. दूसरी तरफ अहम मौके पर फरेरा को ओवर थमाना, शायद राजस्थान को नुकसान गया.
DC vs RR LIVE Score: 6 में चाहिए 7
दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए. आशुतोष ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया. इस ओवर से 12 रन आए.
19.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 187/5
DC vs RR LIVE Score: डेविड मिलर आउट
डेविड मिलर आउट हुए. ब्रिजेश शर्मा ने शिकार किया. दासुन शनाका ने कैच लिया. ऑफ-स्पीड बैक ऑफ लेंथ गेंद. मिलर ने मिडविकेट के ऊपर से फ्लैट पुल किया. शनाका डीप मिडविकेट से अपने दाईं ओर दौड़े. एक पल के लिए, ऐसा लगा कि वह ओवर-रन कर लेंगे. लेकिन उन्होंने सही समय पर रुककर गेंद को लपक लिया. डेविड मिलर 9 रन बनाकर आउट हुए.
18.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 175/5
DC vs RR LIVE Score: 18 में चाहिए 35
फरेरा को गेंद थमाने का फैसला सही साबित तो नहीं हुआ है. इस ओवर से 16 रन आए. अब दिल्ली को जीत के लिए केवल 19 रन चाहिए. ओवर की दूसरी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया तो ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर ने.
18.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 175/4
DC vs RR LIVE Score: 18 में चाहिए 35
फरेरा को गेंद थमाई है कप्तान रियान पराग ने. यह फैसला कितना सही साबित होगा? देखने वाली बात हुई. क्रीज पर दो लेफ्ट हैंडर हैं. मैच अभी एकतरफा नहीं हैं. दोनों ही टीमें यहां से मैच जीत सकती है.
17.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 159/4
DC vs RR LIVE Score: स्टब्स आउट
ट्रिस्टन स्टब्स आउट हुए. जोफ्रा आर्चर ने शिकार किया. यशस्वी जायसवाल ने कैच किया. स्टब्स स्कूप के लिए गए थे. उन्होंने वह शॉट खेला क्योंकि फाइन लेग सर्कल के अंदर था. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ और यशस्वी जायसवाल डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग से दौड़कर एक बढ़िया कैच पकड़ लेते हैं. मैच रोमांचक होता जा रहा है. ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन बनाकर आउट.
DC vs RR LIVE Score: 24 में चाहिए 43
मैच रोमांचक हो चला है. दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंद में 43 रन चाहिए. दिल्ली एक समय मैच में मजबूत स्थिति में थी. राजस्थान के लिए एक अच्छा ओवर काम कर जाएगा. विकेट मिला तो और अच्छा. जरूरी रन रेट 11 का हुआ. अक्षर पटेल और स्टब्स क्रीज पर हैं.
16.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 151/3
DC vs RR LIVE Score: केएल राहुल आउट
केएल राहुल आउट हुए. दासुन शनाका ने बड़ी मछली का शिकार किया. केएल राहुल गेंद को ऑफ़-साइड में खेलना चाहते थे. इसके लिए वह पीछे हटे, लेकिन अंदुरूनी किनारा लगा और गेंद लेग स्टंप से टकराई. केएल राहुल ने अपना काम कर दिया है. उन्होंने 42 गेंदों में एक चौका और तीन छ्क्के लगाए. केएल राहुल मे 56 रन बनाए.
14.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 133/3
DC vs RR LIVE Score: 36 में चाहिए 64
दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत का जरूरी रन रेट अब 11 का हो चला है. जबिक मौजूदा रन रेट 9 से थोड़ा ही अधिक है. दिल्ली को अब गियर बदलना होगा. उसे 36 गेंद में जीत के लिए 64 रन चाहिए. दिल्ली को दो बड़े ओवरों की जरूरत है. जबकि राजस्थान की कोशिश यहां से कसी हुई गेंदबाजी करके दिल्ली को जीत से धूर धकेलने की होगी. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. पिछले ओवर में 18 गेंद बाद बाउंड्री आई.
14.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 130/2
DC vs RR LIVE Score: केएल राहुल ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड
आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ सबसे अधिक बार 50+ स्कोर करने के मामले में केएल राहुल मे डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. केएल राहुल ने 9वीं बार ऐसा किया है और वो भी 19 पारियों में. जबकि डिविलियर्स ने 20 पारियों में 8 बार ऐसा किया था.
IPL में RR के खिलाफ सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
- 9 - केएल राहुल (19 इनिंग्स)*
- 8 - एबी डिविलियर्स (20 इनिंग्स)
- 7 - शिखर धवन (24 इनिंग्स)
- 7 - विराट कोहली (33 इनिंग्स)
- 6 - ईशान किशन (14 इनिंग्स)
- 12.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 122/2
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा. जोफ्रा आर्चर अटैक पर आए और विकेट निकाला. साहिल पारख आउट हुए. ध्रुव जुरेल ने कैच किया. साहिल पारख ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और खामियाजा भुगता. 146kph की स्पीड से लेंथ बॉल. पारख ने लेग-साइड की तरफ जाकर मिड-ऑफ/एक्स्ट्रा कवर की तरफ एक लंबा एरियल ड्राइव खेला. वह बस एक आउटसाइड एज ही लगा पाए और कीपर ने उसे सुरक्षित रूप से कैच कर लिया.
12.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 122/2
DC vs RR LIVE Score: केएल का अर्धशतक
केएल राहुल का अर्धशतक हुआ. 34 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. अभी तक एक चौका और तीन छक्के लगाए हैं उन्होंने. केएल राहुल और सलिल पारेख के बीच साझेदारी पनप रही है. दिल्ली की कोशिश जीत के साथ अपने नेट रन रेट को बेहतर करना होगा.
12.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 121/1
DC vs RR LIVE Score: 9 ओवर में चाहिए 81
दिल्ली कैपिटल्स को 9 ओवर में 81 रन चाहिए. पिछले ओवर में 8 रन भी आए और अभिषेक का विकेट भी. राजस्थान के हाथ से मैच फिसलता जा रहा है. अगर उसने अगले कुछ ओवरों में विकेट हासिल नहीं किए तो उसके लिए मुश्किल होगी. दिल्ली के लिए जीत जरूरी है.
11.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 113/1
DC vs RR LIVE Score: अभिषेक पोरेल आउट
बृजेश शर्मा ने ओपनिंग साझेदारी तोड़ी. अभिषेक पोरेल आउट हुए. डोनोवन फरेरा ने कैच किया. शुरुआती साझेदारी टूट गई. फरेरा ने कैच लपका. अभिषेक 31 गेंद में सात चौके और एक छक्का लगाकर 51 रन बनाकर आउट हुए.
10.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 105/0
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली 100 पार
दिल्ली का स्कोर 100 पार हुआ. केएल राहुल ने यशराज की शुरुआती गेंद पर ही छक्का लगाया. वहीं अभिषेक ने ओवर की तीसरी गेंद पर फिफ्टी पूरी की. यह इस सीजन उनके बल्ले से आया चौथा अर्द्धशतक है. दिल्ली बड़ी जीत की ओर.
10.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 105/0
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान के लिए अच्छे ओवर
राजस्थान के लिए दो अच्छे ओवर रहे. पिछले ओवर से सिर्फ 6 रन आए. जबकि उससे पहले वाले ओवर में 4 रन आए. दिल्ली 100 के स्कोर से सिर्फ एक शॉर्ट दूर है. अभिषेक अर्द्धशतक से एक रन दूर हैं.
9.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 95/0
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली 100 के करीब
दिल्ली का स्कोर 100 के करीब है. केएल राहुल और अभिषेक पोरेल लगातार स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. अभिषेक अपने पचासे की ओर बढ़ रहे हैं. जबकि केएल राहुल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं.
7.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 85/0
DC vs RR LIVE Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. दिल्ली ने पावरप्ले में ही 72 रन बना लिए हैं. दिल्ली को जीत के लिए 84 गेंद में 122 रन चाहिए. जरूरी रन रेट अभी भी 72 का है. अभिषेक और केएल राहुल ऐसे ही खेलते रहना चाहेंगे. इस आईपीएल सीज़न में दिल्ली का सबसे ज़्यादा पावरप्ले (1-6 ओवर) टोटल है. इस सीज़न में 13 इनिंग्स में यह सिर्फ़ तीसरी बार है जब दिल्ली ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया.
6.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 72/0
DC vs RR LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है अब. इस ओवर से 10 रन आए हैं. ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का लगाया है. जरूरी रन रेट 9 से नीचे का है जबकि मौजूदा रन रेट 12 से अधिक का है. दिल्ली को अब 90 गेंद में 134 रन चाहिए. अभी तक कोई ड्यू नहीं है.
5.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 60/0
DC vs RR LIVE Score: केएल राहुल का मेगा रिकॉर्ड
केएल राहुल के भी इस सीजन 500 हुए. केएल राहुल अब आईपीएल में सर्वाधिक मौकों पर एक सीजन 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. केएल राहुल का यह 8वीं बार है. जबकि कोहली ने 9वीं बार ऐसा किया है.
सबसे ज़्यादा IPL सीज़न में 500+ रन
9 - विराट कोहली8 - केएल राहुल*
7 - डेविड वॉर्नर
5 - शिखर धवन
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली की टीम फिफ्टी
इस ओवर से 12 रन आए और इसके साथ ही दिल्ली का स्कोर 50 हुआ. अभिषेक पोरेल छक्कों में डील कर रहे हैं. दिल्ली के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है. दिल्ली को अब 96 गेंद में 144 रन चाहिए. दिल्ली का मौजूदा रन रेट 12.50 का है, जबकि जरूरी रन रेट 9 का है.
4.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 50/0
DC vs RR LIVE Score: 3 ओवर में 30
आज केएल राहुल का दिन है. उन्हें लगातार भाग्य का साथ मिल रहा है. तीन ओवर हुए हैं और दिल्ली ने 38 रन बना लिए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का आया है. ओवर से 11 रन आए. दिल्ली का मौजूदा रन रेट 12 से अधिक का है जबकि जरूरी रन रेट 9 का.
3.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 38/0
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली की अच्छी शुरुआत
दिल्ली ने अच्छी शुरुआत की है. पहले ओवर से 14 रन आए हैं. अभिषेक ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया. दिल्ली के सामने लक्ष्य बड़ा नहीं है. अगर उसने इसे हासिल कर लिया तो दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी.
1.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 14/0
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली का रन चेज शुरू
दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया. अभिषेक पोरेल और केएल राहुल टीम के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे. जबकि जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए गेंदबाजी की. जोफ्रा इस सीजन पावरप्ले में कहर बरपा रहे हैं. ऐसे में दिल्ली की सलामी जोड़ी संभल कर खेलना चाहेगी.
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली को 194 का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 का लक्ष्य मिला है. दिल्ली की जबरदस्त वापसी हुई है. 14 ओवर में दिल्ली ने 160 रन बना लिए थे 2 विकेट खोकर. लेकिन 20 ओवर के बाद स्कोर 193 है. दिल्ली ने आखिरी के 6 ओवरों में 33 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए. आखिरी ओवर से 5 रन आए. जायसवाल का विकेट गंवाने के बाद सूर्यवंशी और जुरेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. इसके बाद क्रीज पर आए रियान पराग ने भी अर्द्धशतक लगाया. लेकिन जब तीसरा विकेट गंवा, तो राजस्थान मुश्किल में फंस गई. दिल्ली के प्लेऑफ में जाने के लिए जीत जरूरी है.
20.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 193/8
DC vs RR LIVE Score: ध्रुव जुरेल आउट
राजस्थान को आठवां झटका लगा. लुंगी एनगिडी ने गेंद ध्रुव जुरेल का शिकार किया. यह एलबीडब्ल्यू आउट है. पेस-ऑन, फुल और स्टंप्स पर. ध्रुव जुरेल आगे बढ़े, लेकिन वो थोड़ी ही आगे आए गए, लेकिन गेंद फ्रंट पैड पर नीचे लगी. अल्ट्राएज ने कन्फर्म किया कि कोई कनेक्शन नहीं है. बॉल-ट्रैकिंग में तीन रेड. ध्रुव जुरेल 53 रन बनाकर आउट.
19.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 191/8
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान को सातवां झटका
राजस्थान को सातवां झटका लगा है. दसुन शनाका को जाना होगा. ट्रिस्टन स्टब्स ने कैच किया. मिचेल स्टार्क का चौथा विकेट. राउंड द विकेट से फुल टॉस, शनाका मारने के लिए पीछे हटे और अपना शेप खो बैठे. ट्रिस्टन स्टब्स ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की. मिचेल स्टार्क 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट.
18.5 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 187/7
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान बड़े लक्ष्य की ओर
राजस्थान बड़े लक्ष्य की ओर है. दो ओवर बाकी हैं. क्रीज पर जुरेल और दासुन शनाका हैं. जुरेल अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. पिछले ओवर से सिर्फ 8 रन आए हैं. अगला ओवर फेंकने स्टार्क आएंगे और आखिरी ओवर शायद एनगिडी आए.
18.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 182/6
DC vs RR LIVE Score: छठा झटका
शुभम दुबे आउट ! युवा माधव तिवारी शुरुआत से ही गति से प्रयोग कर रहे थे..फिर से स्लोअर वन..पुल कर दिया शुभम ने...गेंद हवा में...और डीप स्कवॉयर लेग पर खड़े विजय के हाथों में गेंद...5 रन बनाकर लौटे...माधव का दूसरा विकेट
DC vs RR LIVE Score: स्टार्क का कहर
मिचेल स्टार्क फेंके 15वें ओवर में तीन विकेट ले गए...पराग..फरेरा..और रवि....मैच बदलने वाली बॉलिंग...
DC vs RR LIVE Score: लगातार दो झटके
राजस्थान के लगातार दो विकेट गिरे...एक ही जगह..एक ही फील्डर...अक्षर पटेल के हाथों...फरेरा बिना खाता खोले लोटै
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान को तीसरा झटका
रियान पराग 51 रन बनाकर लौटे
DC vs RR LIVE Score: पराग का पचासा
रियान पराग का अर्द्धशतक, जुरेल भी पचासे की ओर....मिचेल स्टॉर्क की स्लोअर-वन को लांग-ऑन के ऊपर से उड़ाने की कोशिश..बल्ला हाथ में घूम गया...गेंद निचले हिस्सा यानी टो पर आई...और सीधे लांग-ऑन पर खड़े कप्तान अक्षर पटेल के हाथों में....51 रन बनाकर आउट...
DC vs RR LIVE Score: बॉलिंग चेंज
बदलाव के तौर पर माधव तिवारी...अरे वही माधव, जिन्होंने वैभव को आउट किया था...युवा पेसर...हाइट ज्यादा नहीं है..लेकिन कद-काठी मजबूत नजर आती है...आखिरी गेंद पर चौका खा गए...ओवर में दिए 12 र न...
12.6 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 152/2
DC vs RR LIVE Score: पराग के प्रचंड प्रहार
मुकेश कुमार के फेंके 12वें ओवर में तीन छक्के और चौका....और रियान पराग ने पूरे 23 रन बटोर लिए इस ओवर से..क्या बैटिंग है..क्या शॉट हैं..तीसरा छक्का ..टेनिस का फोरहैंड!
11.6 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 140/2
DC vs RR LIVE Score: मुकेश पर मार !
मुकेश कुमार पर रियान पराग का कहर टूटा है...12वें ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर 2 छक्के जड़ चुके है.ं.
DC vs RR LIVE Score: महंगा ओवर!
अक्षर पटेल दो छक्के खा गए पारी के 11वें ओवर में...दे दिए 13 रन...
10.6 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 117/2
DC vs RR LIVE Score: अक्षर का स्वागत छक्के से
अक्षर पारी का 11वां ओवर लेकर आे...पहली गेंद...और कप्तान रियान पराग ने खोल दिए..मिडऑन के ऊपर से ...छक्का...
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान 100 के करीब
राजस्थान रॉयल्स 100 के करीब है. पिछले ओवर से सिर्फ 6 रन आए. क्रीज पर अभी ध्रुव जुरेल और रियान पराग हैं. ओवर की तीसरी गेंद पर जुरेल ने चौका लगाया था.
9.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 98/2
DC vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
वैभव सूर्यवंशी अर्द्धशतक से चूके. माधव तिवारी के खाते में सफलता आई. डेविड मिलर ने कैच किया. माधव तिवारी को एक बहुत बड़ी सफलता मिली. वैभव सूर्यवंशी खुश नहीं हैं. माधव की यह एक और धीमी गेंद थी. इस बार गेंद की लेंथ थोड़ी फुलर थी और वैभव ने शॉट जल्दी मारा. वैभव सूर्यवंशी21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए. पाकी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए.
7.3 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 89/2
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान 100 के करीब
राजस्थान का स्कोर 100 के करीब है. ध्रुव जुरेल ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया. इस ओवर से 11 रन आए. राजस्थान का स्कोर 100 के करीब है.
7.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 86/1
DC vs RR LIVE Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. राजस्थान ने इस दौरान 75 रन बटोरे हैं और सिर्फ एक विकेट गंवाया है. इस ओवर से 17 रन आए हैं. एक छोर से वैभव प्रहार कर रहे हैं तो दूसरे छोर से ध्रुव जुरेल. दोनों में से कोई रूक नहीं रहा है. जुरेल ने इस ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया है.
6.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 75/1
DC vs RR LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. इस ओवर से 18 रन आए हैं. वैभव ने ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया है, विजय के खिलाफ. राजस्थान का स्कोर 50 पार हुआ. वैभव आज तूफानी पारी खेल रहे हैं. राजस्थान के फैंस चाहेंगे कि वैभव शतक लगाएं.
5.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 58/1
DC vs RR LIVE Score: वैभव ने तोड़ा अभिषेक का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे. इस लिस्ट में अय्यर, कोहली, सूर्या जैसे दिग्गजों को पछाड़ चुके हैं सूर्यवंशी
एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
- 43* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 42 - अभिषेक शर्मा (2024)
- 39 - श्रेयस अय्यर (2025)
- 38 - विराट कोहली (2016)
- 38 - विराट कोहली (2024)
- 38 - सूर्यकुमार यादव (2025)
DC vs RR LIVE Score: वैभव का तूफान जारी
भले ही दिल्ली कैपिटल्स के जायसवाल का विकेट गंवा दिया हो, लेकिन जिस तरह से सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि राजस्थान पावरप्ले अपने नाम कर जाएगी. जायसवाल अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में अभिषेक के बराबर आ चुके हैं. पिछले ओवर से 16 रन आए. वैभव ने ओवर की पहली लीगल डिलवरी पर चौका लगाया. फिर ओवर की तीसरी डिलवरी पर छक्का. जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने चौका लगाया.
3.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 35/1
DC vs RR LIVE Score: यशस्वी जायसवाल आउट
यशस्वी जायसवाल को जाना होगा. लुंगी एनगिडी ने विकेट लिया. राजस्थान को पहला झटका लगा. मिचेल स्टार्क ने कैच किया. धीमी गेंद से जायसवाल को चकमा दिया. फुल लेंथ गेंद थी, और ऑफ स्टंप के बाहर. जायसवाल को गेंद के लिए जाना पड़ा. बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई. स्टार्क ने अच्छा कैच लिया. यशस्वी जायसवाल 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट.
1.5 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 19/1
DC vs RR LIVE Score: एनगिडी को पहली गेंद पर छक्का
वैभव सूर्यवंशी का गेंदबाजों को पहली गेंद पर छक्का लगाने का सिलसिला जारी है. छक्के के साथ एनगिडी का स्वागत किया और रनों का खाता खोला. यह उनकी मैच की पहली गेंद रही और उन्होंने छक्का लगाया डीप स्क्वायर लेग की दिशा में. एनगिडी के चेहर पर मुस्कन है.
DC vs RR LIVE Score: जायसवाल का मेगा रिकॉर्ड
DC vs RR LIVE Score: यशस्वी जायसवाल ने 129 पारियों में टी20 क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं. वैभव टी20 में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. शुभमन गिल ने भी 129 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था.
T20 में सबसे कम पारियों में 4000 रन (इंडियंस)
116 - रुतुराज गायकवाड़117 - केएल राहुल
125 - तिलक वर्मा
129 - शुभमन गिल
129 - यशस्वी जायसवाल*
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान की अच्छी शुरुआत
यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को अच्छी शुरुआत दिलाई. पहले ओवर में तीन चौके लगाए. मिचेल स्टार्क की अच्छी शुरुआत को नहीं कही जा सकती. दिल्ली के लिए आज के मैच में जीत जरूरी है क्योंकि अगर वह यह मैच हार गई तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.
DC vs RR LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
DC vs RR LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क और मुकेश कुमार.
DC vs RR LIVE Score: क्या बोले रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा,"चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है और टॉस हारकर मैं खुश हूं. हमारे पिछले मुकाबलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले. कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं. प्लेइंग इलेवन से जड्डू बाहर हैं और रवि सिंह अपना डेब्यू कर रहे हैं."
DC vs RR LIVE Score: क्या बोले अक्षर पटेल
टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. अगर हम जीतते हैं तो अच्छा लगता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. त्रिपुरान विजय अपना डेब्यू कर रहे हैं. विकेट का मिजाज कैसा भी हो, हम अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की पूरी कोशिश करेंगे."
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Live: दिल्ली ने टॉस जीता
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने इस मुकाबले में वापसी की है. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से त्रिपुराना विजय, जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से रवि सिंह अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं.