विज्ञापन

DC vs PBKS, IPL 2026: किस्मत हो तो अक्षर पटेल जैसी...दिल्ली ने जीता लगातार 9वां टॉस, इस रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर

DC vs PBKS IPL 2026 Axar Patel Boss of Toss: यह लगातार 9वां मुकाबला है, जब दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता है. दिल्ली अब आईपीएल में लगातार सबसे अधिक मौकों पर टॉस जीतने वाली टीमों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई है.

DC vs PBKS, IPL 2026: किस्मत हो तो अक्षर पटेल जैसी...दिल्ली ने जीता लगातार 9वां टॉस, इस रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर
Axar Patel Record Delhi Capitals Most consecutive tosses won in the IPL

आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. यह लगातार 9वां मुकाबला है, जब दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता है. दिल्ली अब आईपीएल में लगातार सबसे अधिक मौकों पर टॉस जीतने वाली टीमों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 2015-1016 में लगातार 9 मैचों में टॉस जीता है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2019 में लगातार इतने ही मैचों में टॉस जीता. वहीं दिल्ली ने 2025-2026 सीजन में लगातार 9वां टॉस जीता है. दिल्ली ने इससे पहले जो 8 टॉस जीते थे, उसमें उसने लक्ष्य का पीछा करने का विकल्प चुना था. ऐसा पहली बार है जब दिल्ली ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग चुनी है. वहीं इस सीजन का यह 35वां मुकाबला है, और सिर्फ यह 5वां मैच है, जब जीतने वाले कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. 

वहीं टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और उसे डिफेंड करना चाहते हैं. दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है. सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं. हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं और जरूरी मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं. हमें उस पर काम करने की जरूरत है.." 

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा,"टॉस जीतने के बाद मैं गेंदबाजी ही चुनता. सीजन फिलहाल बहुत अच्छा चल रहा है. हमें वर्तमान में रहना होगा. सही आदतें अपनानी होंगी. इस मैच में भी हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं." 

पंजाब किंग्स को अपने घर में हराना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी चुनौती है. पंजाब सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस मैच से पहले पंजाब 6 मैचों में बिना एक भी मैच गंवाए 11 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है. वहीं दिल्ली फिलहाल छठे स्थान पर है. दिल्ली के 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक हैं.

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार.

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें: पिता सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने केक खाने से जोड़ लिए हाथ, जानें क्यों

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: जीत के साथ टॉप-2 में RCB, गुजरात की हार से इस टीम को फायदा, ऐसा है पूरा समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com