विज्ञापन

DC vs PBKS, IPL 2026: 6,4,4,4,4,6...नीतीश राणा ने मचाया कोहराम, एक ओवर में कूटे 28 रन

Nitish Rana vs Xavier Bartlett 28 Runs in Over: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा ने गदर काट किया. उन्होंने पारी के 12वें ओवर में लगातार छह बाउंज्री लगाई.

DC vs PBKS, IPL 2026: 6,4,4,4,4,6...नीतीश राणा ने मचाया कोहराम, एक ओवर में कूटे 28 रन
6,4,4,4,4,6 Nitish Rana vs Xavier Bartlett 28 Runs in Over

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा ने गदर काट किया. उन्होंने पारी के 12वें ओवर में लगातार छह बाउंज्री लगाई. नीतीश राणा ने पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की खबर ली और इस ओवर में 28 रन बटोरे. इस दौरान उन्होंने 29 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. नीतीश राणा ने लगातार दूसरे मैच में अर्द्धशतक जड़ा है. बता दें, इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. 

6,4,4,4,4,6...जेवियर बार्टलेट का हुआ बुरा हार

11.1 ओवर: नीतीश राणा ने ओवर की शुरुआत छक्के के साथ की. उन्होंने छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर हवा में खेला. गेंद बल्ले के बीच में लगी और सीधे स्टैंड्स में गई.

11.2 ओवर: राणा ने इसके बाद चौका जड़ा. उन्होंने फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की.

11.3 ओवर: ओवर की तीसरी गेंद  पर राणा ने कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला और चौका बटोरा. इसी गेंद पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की.

11.4 ओवर: इस गेंद को राणा ने ड्राइव करके गेंद को गैप में खेला और कवर्स की दिशा में चार रन बटोरे. 

11.5 ओवर: लगातार मार खाने के बाद बार्टलेट ने वाइड यॉर्कर का प्रयास किया, जो लो फुलटॉस रही और नीतीश राणा ने इसे एक्सट्रा कवर की दिशा खेलकर चार रन बटोरे.

11.6 ओवर: जेवियर ने एक बार फिर लेंथ में बदलाव किया था और गेंद को ऊपर डाला, जिसे नीतीश ने एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेल दिया और छह रन बटोरे. 

अय्यर-ऋषभ के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

इस ओवर में 28 रन ठोकने के साथ ही नीतीश राणा ने आईपीएल में एक ओवर में सबसे अधिक रन बटोरने वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की सूची में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. श्रेयस अय्यर ने 2018 में शिवम मावी को 28 रन मारे थे, जबकि श्रेयस अय्यर ने 2024 में वेंकटेश का बुरा हाल किया था. 

IPL में DC के किसी बल्लेबाज़ द्वारा एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन

  • 30 - वीरेंद्र सहवाग, एंड्रयू साइमंड्स (Deccan) के खिलाफ, हैदराबाद, 2008
  • 30 - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, वॉशिंगटन सुंदर (SRH) के खिलाफ, दिल्ली, 2024
  • 30 - ऋषभ पंत, मोहित शर्मा (GT) के खिलाफ, दिल्ली, 2024
  • 28 - श्रेयस अय्यर, शिवम मावी (KKR) के खिलाफ, दिल्ली, 2018
  • 28 - ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर (KKR) के खिलाफ, विशाखापत्तनम, 2024
  • 28 - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, आवेश खान (RR) के खिलाफ, दिल्ली, 2024
  • 28 - नीतीश राणा, ज़ेवियर बार्टलेट (PBKS) के खिलाफ, दिल्ली, 2026

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: जीत के साथ टॉप-2 में RCB, गुजरात की हार से इस टीम को फायदा, ऐसा है पूरा समीकरण

यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, IPL 2026: किस्मत हो तो अक्षर पटेल जैसी...दिल्ली ने जीता लगातार 9वां टॉस, इस रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com