Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में आज के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की. और इसी के सात ही दिल्ली टेबल में टॉप पायदान पर पहुंच गया है. दिल्ली के विशाल स्कोर के तले दबे कोलकाता को यहां कुछ बेहतरीन और आतिशी पारियों की दरकार थी, जो उसके बल्लेबाजों के बल्ले से देखने को नहीं मिली. केकेआर को यहां जीत के लिए 229 रन बनाने थे, लेकिन नितीश राणा को छोड़कर उसके किसी बल्लेबाज ने अर्द्धशतक नहीं बनाया. राणा ने 58, इयोन मोर्गन ने 44 और निचले क्रम में राहुल ने तेज 38 रन बनाकर अपनी तरफ से बेहतरीन प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद केकेआर की टीम जीत से 19 रन दूर रो गई. केकेआर के लिए एनरिच नॉर्जे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, तो हर्शल पटेल ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया. इससे पहले केकेआर से पहले बैटिंग का न्योता पाकर दिल्ली ने बेहतरीन आतिशी बल्लेबाजी करत हुए कोटे के 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 88, ओपनर पृथ्वी शॉ ने 66 और ऋषभ पंत ने तेज 38 रन बनाए. केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने 2 विकेट चटकाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
IPL Live Score, DC Vs KKR, DC Vs KKR Live Score, Rishabh Pant, Dinesh Karthik