विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने फिर किया हैरान, अब बने डोनाल्ड ट्रंप, लेकिन ऋषभ पंत ने दिखाई असलियत! अर्चना पूरन सिंह बोलीं-OMG

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पिछले दिनों सुनील ग्रोवर ने कादर खान की मिमिक्री कर फैंस को भी हैरान कर दिया था.  

सुनील ग्रोवर ने फिर किया हैरान, अब बने डोनाल्ड ट्रंप, लेकिन ऋषभ पंत ने दिखाई असलियत! अर्चना पूरन सिंह बोलीं-OMG
ऋषभ पंत ने सुनील ग्रोवर के साथ शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मिमिक्री पिछले काफी दिनों से चर्चा में रही है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो में उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, एसएस राजामौली, कपिल देव और कादर खान जैसे सितारों की नकल उतारी, जिसे फैंस ने ही नहीं सेलेब्स ने भी खूब सराहा. लेकिन अब उनकी नई मिमिक्री सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह डोनाल्ड ट्रंप की नकल करते दिख रहे हैं. देखने के बाद अर्चना पूरन सिंह भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं. जबकि इस वीडियो में दिग्गज क्रिकेटर ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं. वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया है. 

ऋषभ पंत के साथ डोनाल्ड ट्रंप बने दिखे सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर अपने नए एड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री करते हुए नजर आते हैं. वहीं ऋषभ पंत उन्हें बीच में आकर रोक देते हैं और उन्हें असली अवतार में आने के लिए कहते हैं. जबकि सुनील ग्रोवर उनकी बात सुनते हुए और क्रिकेटर के साथ डांस करते हुए दिखते हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी सुनील ग्रोवर की तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 13 साल तक देश की सेवा करने वाला भारतीय सेना का वह मेजर, 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना, बने टैलेंटेड एक्टर

अर्चना पूरन सिंह ने दिया ये रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद फैंस और सेलेब्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है. जबकि एक यूजर ने लिखा, मार्केट में कई सारे एआई सब्सक्रिप्शन हैं. लेकिन सुनील ग्रोवर को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, ओएमजी. आप क्या नहीं कर सकते. तीसरे यूजर ने लिखा, सुनील भाई आप अमेजिंग हैं. चौथे यूजर ने लिखा, अमेंजिंग. 

सुनील ग्रोवर के बारे में 

सुनील ग्रोवर एक्टर और कॉमेडियन हैं, जिन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है. जबकि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से उन्हें डॉक्टर गुलाटी, रिंकू देवी और पिद्दू के किरदार में द कपिल शर्मा शो में पॉपुलैरिटी हासिल हुई. जबकि वह गजिनी, गब्बर इज बैक, बागी, द लेजेंड ऑफ भगत सिंह, भारत और जवान में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं. वहीं इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में वह नजर आ रहे हैं और अपनी मिमिक्री से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 30 साल के डांस डायरेक्टर से की 13 की उम्र में शादी, मिला धोखा हुईं प्रेग्नेंट, दूसरे पति के लिए एक शर्त पर अपनाया इस्लाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Sunil Grover Donald Trump,  Sunil Grover  Comedy, Sunil Grover  Rishabh Pant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com