विज्ञापन

DC vs KKR: अगर राहुल सस्ते में गए, तो समझो गई दिल्ली भी, हम नहीं आंकड़े बोल रहे

KL Rahul contribution to Delhi: अगर केएल राहुल दिल्ली के लिए इतना योगदान नहीं देते, तो कैपिटल्स पूरी तरह से प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी होती

DC vs KKR:  अगर राहुल सस्ते में गए, तो समझो गई दिल्ली भी, हम नहीं आंकड़े बोल रहे
KL Rahul contribution to Delhi:
source: केएल राहुल

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) करीब-करीब डूबने की कगार पर खड़ा है. मतलब एक हार हुई नहीं, या कहें कि केएल राहुल (KL Rahul) चले नहीं, समझो दिल्ली गया नहीं! और यह हम नहीं कह रहे, यह आंकड़े साफ-साफ बोल रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स आज घरेलू अरुण जेटली स्टेडियम में बाहर होने के कगार पर खड़ी केके आर (DC vs KKR) से भिड़ने जा रही है. और इस आर-पार की टक्कर में केएल राहुल का चलना दिल्ली की जीत के लिए बहुत ही  ज्यादा जरूरी है. और इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई वजह हैं 

केएल राहुल के 26 % रन

दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 10 में से 4 जीत और 6 हार से 8 प्वाइंट्स बटोरकर सातवें नंबर पर है. और अगर दिल्ली को आगे बढ़ना है, तो केएल राहुल को उसी दर से रन बनाने होंगे, जिस दर से वह बनाते आ रहे हैं. दिल्ली केएल के  चलने पर कितना निर्भर है, यह आप इससे समझ सकते हैं कि दिल्ली के बल्लेबाजों ने कुल दस मैचों में 1,702 रन बनाए हैं. और इसमें 26 प्रतिशत यानी 445 रनों का योगदान केएल राहुल का है.

सर्वाधिक रन बनाने वालों में एक 

वह वर्तमान में ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं, और केवल हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा से ही पीछे हैं. और अगर बाकी बचे चार मैचों में केएल कुछ ओवर क्रीज पर खड़े रह गए, तो बड़ी पारियों की उम्मीद उनसे की जा सकती है. 

रिकॉर्ड प्रदर्शन

इस सीजन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर उनके नाम है, जो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों में 152* रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के रूप में बनाया था. यह स्कोर बताने के लिए काफी है कि दिन विशेष पर केएल क्या कर सकते हैं. मतलब जिस भी दिन केएल का बल्ला कुछ इस अंदाज में बोला, तो आप समझिए कि दिल्ली की जीत भी पक्की है.

प्रदर्शन में निरंतरता

प्रदर्शन में निरंतरता एक और पहलू है, जिससे केएल ने अगरकर एंड कंपनी को संदेश भेजा है कि वह भले ही टी20 की प्लानिंग में न शामिल हों, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह तैयार हैं और किसी से कम नहीं हैं. केएल ने शतक के अलावा, उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं और वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के रन चार्ट में काफी बड़े अंतर से शीर्ष पर हैं.

बैटिंग शैली में बदलाव

पहले अपनी रूढ़िवादी (संभलकर खेलने वाली) टी20 शैली के लिए जाने जाने वाले राहुल का इस सीजन का स्ट्राइक रेट ~181 है, जो उनके करियर का उच्चतम स्तर है. पिछले सीजन तक केएल राहुल के स्ट्राइक रेट को लेकर पंडित सवाल करते रहे थे, लेकिन इस बार मानो यह केएल नहीं, बल्कि केएल 2.O हैं.  नई तूफानी शैली से उनके बल्ले से रन बन रहे हैं और यह हर जरूरी तत्व को पूरा कर रही है. 

यह भी पढ़ें:  RR vs DC IPL 2026: केएल राहुल की एक और धुरंधर इनिंग, 'सुपर-5 इंडियन' क्लब में हुए शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com