Delhi Capitals V/S Gujrat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में जहां कई टीमों ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है तो वहीं पिछल कुछ सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली गुजरात टाइटंस (DC vs GT) दो मैच खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सका है. और अब उसी टक्कर दोनों ही मैच जीतकर फिलहाल नंबर-4 पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से उसके घरेलू मैदान पर है. निश्चित तौर पर दिल्ली का पलड़ा गुजरात से कहीं भारी है, लेकिन इस अंधियारे रास्ते में टीम आशीष नेहरा की दावेदारी भी दिखाई पड़ रही है. कई ऐसे पहूल हैं जिन पर काम किया गया, तो गुजरात दिल्ली को उसके घरेलू मैदान पर चौंका सकता है.
1. जेटली स्टेडियम में जूझते कुलदीप
टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कुलदीप का प्रदर्शन यूं तो आईपीएल में खासा शानदार रहा है, लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में उनका रिकॉर्ड तुलनात्मक रूप से खराब रहा है. जहां उनका बाकी मैदानों पर हर विकेट चटकाने का औसत 20.64 है, तो इस मैदान पर यह 36.93 है. वहीं, बाकी मैदानों पर उनका इकॉनी रन-रेट जहां 7.47 का है, तो दिल्ली में यह 8 .79 का है. गुजरात के मिड्ल ऑर्डर इसको भुनाने का प्लान बना सकते हैं.
2.बटलर का तूफान !
राजस्तान से गुजरात आए तूफानी इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर का अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल में औसत 59.5 का है. और उनके दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए गए 510 रनों से 357 इसी मैदान पर आए हैं. और ये रन उन्होंने 170.781 के स्ट्राइक-रेट से बटोरे हैं. अगर बटलर का बल्ला आज बोला, तो इसका दिल्ली पर बड़ा असर पड़ेगा.
3. प्रसिद्ध कृष्णा का दम
साल 2025 से जब लक्ष्य का बचाव करने की बात आती है, तो गुजराती मीडियम पेसर प्रसिद्ध कृष्णा सबसे किफायती गेंदबाज (6.71) साबित हुए हैं. इसे आप पंजाब के खिलाफ उदाहरण से और बेहतर समझ सकते हैं. राजस्थान के खिलाफ पारी की तुलना में उन्हें पंजाब के खिलाफ काफी देरी से आक्रमण पर लगाया गया, लेकिन कृ्ष्णा ने 29 रन पर 3 विकेट चटकाकर दिखाया कि क्यों वह डेथ ओवरों के मास्टर बॉलर हो चले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं