Akeal Hosein's in special club: हालिया सालों में विंडीज के 33 साल के लेफ्टी स्पिनर अकील हुसैन (Akeal Hosein)ने अपनी बॉलिंग से दुनिया के बड़े-बड़ों बल्लेबाजों को चकमा दिया है. ठीक मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC vs CSK) के खिलाफ प्रचंड फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (KL Rahul) की तरह. यह सिलसिला अब से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से जारी है और इसी निरंतरता ने अकील हुसैन ने पिछले तीन सालों में खुद को दुनिया के सबसे 'पावरफुल' गेंदबाज के रूप में स्थापित किया है. हैरानी की बात यह है कि इस स्पेशल क्लब के शीर्ष गेंदबाजों में टीम इंडिया की रेस से बाहर हो चुके भुवेश्वर कुमार ने तो जगह बनाई है, लेकिन दुनिया के सबसे दिग्गज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस बहुत ही खास क्लब से बाहर हैं.
स्पेशल क्लब में जगह बनाई अकील ने !
जी हां, जब हम पावरफुल बॉलर की बात कर रहे है, तो हमारा मतलब पावर-प्ले यानी टी20 के शुरुआती 6 ओवरों के प्रदर्शन से है. पढ़ने और समझने में मुश्किल अकील ने मंगलवार को केएल राहुल को छठे ओवर की पहली ही गेंद पर चलता कर फिर से सबूत दिया कि वह क्यों सबसे 'पावरफुल' बॉलर हैं. और ऐसा अकील ने मंगलवार को ही नहीं, बल्कि पिछले तीन साल में बखूबी साबित किया है. अकील का जो आंकड़ा है, उसके सामने भारतीय धुरंधर जसप्रीत बुमराह आस-पास भी नहीं हैं.
पिछले तीन साल, अकील हुसैन बेमिसाल
साल 2023 जनवरी से अभी तक अकील हुसैन टी20 फॉर्मेट में पावर-प्ले में बेमिसाल साबित हुए हैं. और कोई भी उनके आस-पास नहीं है. चेन्नई के लिए खेल रहे अकील ने पिछले तीन साल में टी20 के पावर-प्ले में 75 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका इकॉनमी रन-रेट भी 7.3 का रहा है. इसी मामले में न्यूजीलैंड और मुंबई इंडियंस सहित दुनिया की अलग-अलग लीग में खेलने वाले लेफ्टी पेसर ट्रेंट बोल्ट (68) दूसरे नंबर पर हैं.
दिग्गज बुमराह को जगह नहीं, लेकिन...
हैरानी की बात यह है कि जब टी20 में पावर-प्ले में पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने की आती है, तो जसप्रीत बुमराह शीर्ष 5 बॉलरों में भी नहीं हैं, लेकिन टीम इंडिया की रेस से बाहर हो चुके भुवनेश्वर कुमार (58-60 विकेट) ने दिखाया है कि उनके पास नई गेंद के साथ शुरुआती 6 ओवरों में विकेट चटकाने की मास्टरी है. भुवनेश्वर तीसरे, जबकि श्रीलंका के महेश थीक्ष्णा (55 विकेट) और पाकिस्तान के लेफ्टी पेसर शाहीन शाह आफरीदी (52-55 विकेट) पांचवें नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें: MI vs LSG: करो या मरो के मैच में हार्दिक क्यों नहीं खेले? रिकल्टन ने किया खुलासा, पांड्या पर उठे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं