विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

इस मामले में डेविड वार्नर ने की ग्रैग चैपल की बराबरी...

वार्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में अपने खाते में छह हजार रनों के आंकड़े को पूरा किया.

Also Read in
इस मामले में डेविड वार्नर ने की ग्रैग चैपल की बराबरी...
डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए.
  • डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए
  • छह हजार रन पूरे करने के लिए वार्नर ने 129 पारियां खेली
  • डॉन ब्रैडमैन ने 68 पारियों में छह हजार रन पूरे किए थे
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट में अपने छह हजार रन पूरे कर लिए. वह इसी के साथ इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचाने वाले ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें : एशेज: चोट के बावजूद चौथे टेस्‍ट में खेलने का फैसला करके जोखिम तो नहीं ले रहे स्‍टीव स्मिथ!
​
वार्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में अपने खाते में छह हजार रनों के आंकड़े को पूरा किया. वार्नर ने छह हजार रन पूरे करने के लिए 129 पारियां खेली हैं. उनसे तेजी से इतने रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में पहले नंबर पर डॉन ब्रैडमेन हैं. ब्रैडमैन ने 68 पारियों में छह हजार रन पूरे किए थे. 

यह भी पढ़ें : एशेज: डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट की नाबाद पारी, ऑस्‍ट्रेलिया ने पहला टेस्‍ट 10 विकेट से जीता

उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग हैं. पोंटिंग ने इतने रन बनाने के लिए 125 पारियां खेली थीं. पोंटिंग के बाद मैथ्यू हेडन का नंबर है जिन्होंने 126 पारियों में छह हजार रन पूरे किए थे. वार्नर के साथ 129 पारियों में छह हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज ग्रैग चैपल हैं. 

VIDEO : मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


वार्नर ने इस मैच में 151 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 103 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए इस मैच से टेस्ट में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज टॉम कुरैन ने वार्नर को शतक पूरा करने से एक तरह से रोक ही दिया था. कुरैन की गेंद पर वार्नर मिड ऑन पर लपके गए थे, लेकिन यह गेंद नो बॉल निकली और वार्नर को अपना शतक पूरा करने का मौका मिला. वहीं, कुरैन अपने पहले टेस्ट विकेट से चूक गए. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
David Warner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com