विज्ञापन

मिलर बने 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच' तो साल्ट को मिला 'सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच' का अवॉर्ड, जानें और किसे क्या मिला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के दौरान कुल पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

मिलर बने 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच' तो साल्ट को मिला 'सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच' का अवॉर्ड, जानें और किसे क्या मिला
David Miller And Phil Salt

आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला शनिवार (18 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया. जहां दिल्ली की टीम रोमांचक मुकाबले में एक गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो अफ्रीकी क्रिकेटर ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) रहे. जिन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 127.65 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 60 रनों की जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही ड्रेसिंग रूम में लैटे. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. उनके अलावा भी कई खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया. जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया. उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच (Super Striker of the Match)

लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड मिलर ने 220.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 22 रन बनाए. जिसके लिए उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच' चुना गया. 

सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच (Super Sixes of the Match)

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के दौरान आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा तीन छ्क्के लगाए. इसके लिए उन्हें 'सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच' चुना गया. 

मोस्ट फोर इन द मैच (Most Fours in the Match) 

मैच के दौरान केएल राहुल के बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को सबसे ज्यादा चौके देखने को मिले. जिसके लिए उन्हें 'मोस्ट फोर इन द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया. 

मोस्ट डॉट बॉल्स इन द मैच (Most Dot Balls in the Match)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के दौरान मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 10 डॉट बॉल्स डाली. जिसके लिए उन्हें 'मोस्ट डॉट बॉल्स इन द मैच' के अवॉर्ड ने सम्मानित किया गया. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: केकेआर की डूबती नैया को पार लगाने आ गया स्टार, बुमराह का लगता है डबल कॉपी


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com