विज्ञापन

'मैं अपनी सेवाएं देने के लिए...', नेपाल ने ऐसा किया जो डेल स्टेन ने दे दिया गजब का ऑफर, बदल जाएगी क्रिकेट की दुनिया

Dale Steyn, T20 World Cup 2026: डेल स्टेन ने नेपाली क्रिकेटरों की सराहना की है और उन्हें अपनी सेवाएं देने का ऑफर दिया है. एक्स पर दिल की बात साझा करते हुए लिखा है नेपाल. यदि आपको कभी भी मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो मैं अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हूं!

'मैं अपनी सेवाएं देने के लिए...', नेपाल ने ऐसा किया जो डेल स्टेन ने दे दिया गजब का ऑफर, बदल जाएगी क्रिकेट की दुनिया
Dale Steyn
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड और नेपाल की टीमों ने मुंबई में खेला
  • नेपाल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत नहीं पाई लेकिन उनके खिलाड़ियों ने प्रभावित किया
  • पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने नेपाली क्रिकेटरों की खेल क्षमता की सराहना की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Dale Steyn, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला रविवार (आठ फरवरी) को इंग्लैंड और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच मुंबई में खेला गया. जहां नेपाल की टीम रोमांचक मुकाबले में जीत तो नहीं पाई. मगर उनके धुरंधरों ने अपने खेल से हर किसी को दीवाना बना दिया है. यही वजह है कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने भी नेपाली क्रिकेटरों की सराहना की है और उन्हें अपनी सेवाएं देने का ऑफर दिया है. 42 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दिल की बात साझा करते हुए लिखा है, 'नेपाल. यदि आपको कभी भी मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो मैं अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हूं! बढ़ो, बढ़ो और आगे बढ़ो.'

नेपाल का आला खेल 

बात करें मैच के बारे में तो आज नेपाली टीम ने वानखेडे़ स्‍टेडियम में इंग्लिश टीम को पहले 184/7 रनों पर रोक दिया. उसके बाद 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवरों में 124-3 रन बना लिए थे. मगर इसी स्कोर पर दीपेंद्र सिंह ऐरी (44) आउट हो गए. टीम को बड़ा झटका तब लगा जब अगले ओवर में कैप्टन रोहित पॉडेल (39) भी आउट हो गए. हालांकि, छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए लोकेश बम (नाबाद 39) ने जीत की उम्मीद जगाई रखी. मगर दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके. नतीजन टीम को रोमांचक मुकाबले में चार रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

नेपाल के इन खिलाड़ियों ने जीता दिल 

वैसे तो मैच के दौरान सभी खिलाड़ी रंग में रगें नजर आए. मगर दीपेंद्र सिंह ऐरी का प्रदर्शन लाजवाब रहा. टीम के लिए उन्होंने पहले गेंदबाजी में तीन ओवरों का स्पेल डालते हुए दो सफलता प्राप्त की. उसके बाद बल्लेबाजी में 44 रनों का योगदान दिया. 

ऐरी ही नहीं बल्लेबाजी में कैप्टन रोहित पॉडेल का बल्ला भी खूब चला. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34 गेंदों नें 39 रनों का योगदान दिया. वहीं लोकेश बम 20 गेंद में नाबाद 30 रन बनाने में कामयाब रहे. 

गेंदबाजी में दीपेंद्र सिंह ऐरी के अलावा नंदन यादव ने भी दो विकेट चटकाए, जबकि शेर मल्ला और संदीप लामिछाने के खाते में एक-एक विकेट आए. 

यह भी पढ़ें- England vs Nepal: सांस रोक देने वाले मैच में इंग्लैंड को मिली जीत, नेपाल ने जीता दिल
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com