विज्ञापन

England vs Nepal: सांस रोक देने वाले मैच में इंग्लैंड को मिली जीत, नेपाल ने जीता दिल

T20 World cup: सांस रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को 4 रन से हराया. आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन नेपाल 5 रन बना सकी और 4 रन से मैच हार गई.

England vs Nepal: सांस रोक देने वाले मैच में इंग्लैंड को मिली जीत, नेपाल ने जीता दिल
T20 World Cup, England vs Nepal

England vs Nepal: वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में बड़ा उलटफेर होते-होते बचा. सांस रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को 4 रन से हराया. आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन नेपाल 5 रन बना सकी और 4 रन से मैच हार गई. इंग्लैंड की तरफ से आखिरी ओवर सैम करन ने किया था. 185 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी नेपाल क्रिकेट टीम मजबूत जीवटता का परिचय दिया. कुशाल भुर्टेल ने 17 गेंद पर 29 रन, कप्तान रोहित पॉडेल ने 34 गेंद पर 39 रन, दीपेंद्र सिंह एरे ने 29 गेंद पर 44 रन, और लोकेश बाम ने 20 गेंद पर बनाए 39 रन की बदौलत नेपाल ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। नेपाल जीत से सिर्फ एक शॉट पीछे रह गई. (SCORECARD)

सैम करन ने भी आखिरी ओवर में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लीग क्रिकेट का पूरा अनुभव दिखाया जिसकी वजह से इंग्लैंड को जीत हासिल हो सकी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम अनुभव और बड़ी टीमों के खिलाफ कम खेलना नेपाल की हार की वजह जरूर बना, लेकिन एशिया की इस उभरती टीम ने मैच के दौरान अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और संघर्ष के जज्बे से आखिरी गेंद तक इंग्लैंड की सांस रोक दी थी.

इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 2, और ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और सैम करन ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे. जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया था. बेथेल ने 35 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 55 और ब्रूक ने 32 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विल जैक्स ने 18 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए थे. जोस बटलर ने भी 17 गेंद पर 26 रन की पारी खेली थी. विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

England vs Nepal, 5th Match, Group C, ICC Men's T20 World Cup 2026 From Wankhede Stadium, Mumbai


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com