IPL News: भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स को राजस्थान (CSK vs RR) के खिलाफ मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन फैन्स के लिए मैच के दौरान दो सकारात्मक बात निकलकर सामने आई. एक जहां धोनी (MS Dhoni) ने फैन्स से वादा किया कि वो एक और सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते दिखेंगे तो वहीं दूसरी ओर सीएसके के लिए मोईन अली (Moeen Ali) ने तूफानी पारी कर चेन्नई के फैन्स को झूमने का मौका दिया. मोइन ने 57 गेंद पर 93 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्का शामिल रहे. मोईन ने केवल 19 गेंद पर पचासा ठोका, जो इस आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले कमिंस ने 14 गेंद पर इस सीजन में अर्धशतक जमाने का कमाल किया था.
गावस्कर से हुई 'गलती से मिस्टेक', हेटमायर और उनकी Wife के बारे में बोला कुछ ऐसा, मच गया बवाल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Dear Moeen Ali.. He is Trent Boult not any uncapped player.. have some respect. Unbelievable hitting by the southpaw. #CSKvsRR #TATAIPL pic.twitter.com/jXdklOjZgj
— Amit Mishra (@MishiAmit) May 20, 2022
ट्रेंट बोल्ट की 6 गेंदों पर जड़े 6 बाउंड्री
मोईन अली ने अपनी पारी के दौरान राजस्थान के बेस्ट तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ एक ओवर में चौके और छक्के की बरसात कर दी. मोईन ने सीएसके की पारी के छठे ओवर में बोल्ट के खिलाफ विनाशकारी रूप अपनाया. इस ओवर की पहली गेंद पर मोईन ने छक्का जमाया और इसके बाद बाकी बचे 5 गेंदों पर 5 चौका जड़कर गेंदबाज की खूब धुनाई की. बोल्ट के भी इस धुनाई से होश उड़ गए. अली के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने सीएसके के फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया.
हमारे यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से सब्सक्राइब करें
मोईन अली ने बनाया सीएसके के लिए रिकॉर्ड
आईपीएल में चेन्नई की टीम की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है. रैना ने 2014 के आईपीएल में 16 गेंद पर अर्धशतक जमाया था. वहीं, मोईन ने 19 गेंद पर अर्धशतक जमाकर सीएसके के लिए धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मोईन चेन्नई की ओर से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि सीएसके के कप्तान धोनी ने आईपीएल में 20 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल किया है. माही ने 2012 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 गेंद पर पचासा जड़ा था.
चेन्नई के ओर से सबसे तेज अर्धशतक
16 गेंदें - 2014 में सुरेश रैना बनाम पंजाब
19 गेंदें - 2022 में मोइन अली बनाम राजस्थान
20 गेंदें - 2012 में एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस
20 गेंदें - 2021 में अंबाती रायुडू बनाम मुंबई इंडियंस
21 गेंदें - 2018 में सैम बिलिंग्स बनाम कोलकाता
Moeen Ali - the lone warrior Well played, brother #CSKvRR #IPL2022
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 20, 2022
राजस्थान क्वालीफायर 1 में भिड़ेगा गुजरात से
राजस्थान की टीम अब क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस से 14 मई को कोलकाता में मैच खेलेगी. राजस्थान के पास सीधे फाइनल में पहुंचने का मौका होगा. गुजरात से मैच जीतकर राजस्थान फाइनल में पहुंच सकती है. वैसे, सीएसके के खिलाफ मैच में अश्विन ने कमाल किया और ऑलराउंड खेल दिखाकर प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए.
इस सीजन के सबसे तेज अर्धशतक
पैट कमिंस 14 बॉल
मोईन अली 19 बॉल
लियाम लिविंगस्टोन 21 बॉल
राहुल त्रिपाठी 21 बॉल
जॉनी बेयरस्टो 21 बॉल
इस सीजन के सबसे तेज शतक
केएल राहुल 56 गेंद
जोस बटलर 57 गेंद
क्विंटन डी कॉक 59 गेंद
जोस बटलर 59 गेंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं