CSK vs SRH IPL 2026, Pat Cummins Surpass Hardik Pandya: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहर बरपाया. उन्होंने टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. इसके बाद कार्तिक शर्मा और सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के विकेट निकाले. कमिंस ने इन विकटों के साथ ही आईपीएल में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने सोमवार को हार्दिक पंड्या को पीछो छोड़ा है और अब उनकी नजरें शेन वॉर्न के रिकॉर्ड पर है.
बतौर कप्तान सबसे अधिक विकेट
आईपीएल की पहले चैंपियन कप्तान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉर्न लीग के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 55 मैचों में 57 विकेट झटके हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/21 का रहा. उन्होंने 7.27 की इकॉनमी से रन दिए थे. जबकि एक मेडन भी डाला. जबकि कमिंस अब इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. चेन्नई के खिलाफ 3 विकेट के बाद कमिंस के नाम 36 मैचों में 42 विकेट हैं. कमिंस क इकॉनमी 8.97 की है.
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या मौजूदा समय में लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 68 मैचों में 40 विकेट झटके हैं. हार्दिक के नाम 2 फाइव विकेट हॉल है. जबकि इकॉनमी 9.68 की है. अनिल कुंबले इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 26 मैचों में 30 विकेट निकाले हैं जबकि अश्विन पांचवें स्थान पर है. अश्विन ने किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी की है. उनके नाम 28 मैचों में 25 विकेट हैं.
IPL में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा विकेट
- 57 - शेन वॉर्न
- 41* - पैट कमिंस
- 40 - हार्दिक पांड्या
- 30 - अनिल कुंबले
- 25 - रवि अश्विन
- 20 - ज़हीर खान
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित-हार्दिक की चोट, बुमराह का वर्कलोड...टीम सेलेक्शन कल, इन खिलाड़ियों पर फोक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं