विज्ञापन

CSK vs SRH IPL 2026: हैदराबाद के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे MS Dhoni? कप्तान गायकवाड़ के अपडेट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

CSK vs SRH IPL 2026, MS Dhoni Not Playing vs SRH: टॉस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान से पूछा गया था कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आज का मैच खेल रहे हैं या नहीं? इसके जवाब में गायकवाड़ ने बताया कि धोनी आज मैदान पर हैं, लेकिन खेल नहीं रहे हैं.

CSK vs SRH IPL 2026:  हैदराबाद के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे MS Dhoni? कप्तान गायकवाड़ के अपडेट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
CSK vs SRH IPL 2026, MS Dhoni Not Playing vs SRH

CSK vs SRH IPL 2026, MS Dhoni Not Playing vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स अपने लीग स्टेज का आखिरी होम मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही है. ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर थीं कि क्या धोनी आज का मैच खेल रहे हैं या नहीं. टॉस के दौराम कमेंटेटर रवि शास्त्री ने भी यही सवाल सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से किया, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि धोनी आज मैदान पर हैं तो लेकिन आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. बता दें, इस सीजन पहली बार है जब मैच-डे पर धोनी मैदान पर आए हैं. धोनी इससे पहले कभी भी चेन्नई के मैच-डे के दिन मैदान नहीं आए थे. 

टॉस के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने कन्फर्म किया कि धोनी मैदान पर उतरने के लिए "काफ़ी फिट" नहीं हैं. सोमवार को टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी सूखी लग रही है और हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में भी, बैटिंग के लिए विकेट बहुत अच्छा नहीं था. कुछ भी मुश्किल नहीं है, हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. हमारी टीम में एक बदलाव है."

चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें धोनी टीम बस में चढ़ते हुए दिख रहे हैं. टीम होटल के बाहर फैंस की भारी भीड़ दिख रही है. बता दें, धोनी सीजन की शुरुआत से पहले चोटिल हुए थे, जिसके चलते वो इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के अवे मैचों के लिए उन्होंने उड़ान नहीं भरी थी. जबकि होम मैच के लिए वह ट्रेनिंग के लिए तो आए, लेकिन मैच डे पर कभी मैदान पर नहीं उतरे.

चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की रेस के लिए आज का मैच काफी अहम है. अगर वह आज जीतती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और उसे फिर अपना आखिरी मैच जीतना होगा. लेकिन अगर वह हारी तो उस पर बाहर होने का खतरा होगा. इसके अलावा चेन्नई के हारते ही हैदराबाद और गुजरात, दोनों प्लेऑफ के लिए क्वालाफीई कर सकती हैं. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Chennai Super Kings, Cricket, Indian Premier League 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com