विज्ञापन

CSK का तहलका, मुंबई को 8 विकेट से रौंदा रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम

CSK 20th Win vs Mumbai Indians: चेन्नई ने आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है.

CSK का तहलका, मुंबई को 8 विकेट से रौंदा रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम
CSK 20th Win vs Mumbai Indians

CSK 20th Win vs Mumbai Indians in IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेन्नई में IPL 2026 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस पर ज़बरदस्त जीत हासिल की. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले चेन्नई ने मुंबई को 159 पर रोक दिया और फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी के दम पर 11 गेंद रहते ही 8 विकेट से मैच अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है. 

मुंबई के खिलाफ सबसे अधिक जीत

चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल में खेले 41 मैचों में 20 में जीत दर्ज की है. जबकि 21 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब है. दिल्ली ने 38 मैचों में से 17 में जीत दर्ज की है जबकि पंजाब ने 35 में से 17 मुकाबले जीते हैं. जबकि राजस्थान लिस्ट में 31 मैचों में 15 जीत के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं बेंगलुरु ने 35 मैचों में 15 में जीत हासिल की है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मुकाबले जीते हैं और हैदराबाद ने भी इतने ही मैच जीते हैं. इसके अलावा अन्य टीमें मुंबई के खिलाफ 10 से अधिक नहीं जीत पाई हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया. चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है.

शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. टीम ने महज 1 के स्कोर पर विल जैक्स (1) का विकेट खो दिया था. इसके बाद नमन धीर ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.

रिकेल्टन 24 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद नजदीक पहुंचाया. सूर्या ने 12 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नमन धीर 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए.

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टीम को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा. संजू 9 गेंदों में महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ 22 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया.

उर्विल 12 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ 75 गेंदों में 98 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. गायकवाड़ 48 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़ें: बीच IPL अर्जुन तेंदुलकर इस T20 टीम में शामिल, बेस प्राइस से 400 गुना अधिक मिली रकम

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर, हेजलवुड पीछे छूटे, CSK का यह पेसर बन रहा नया 'डेथ ओवर मास्टर', अगरकर फिर देंगे मौका?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com