विज्ञापन

CSK vs LSG: उर्विल आउट हुए, तो चेन्नई पर मंडरा गया हार का खतरा, कोच फ्लेमिंग की इस तुरुप की चाल ने पलट दी बाजी

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: आखिरी पलों में जो फैसला फ्लेमिंग ने लिया, उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. उनके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया

CSK vs LSG: उर्विल आउट हुए, तो चेन्नई पर मंडरा गया हार का खतरा, कोच फ्लेमिंग की इस तुरुप की चाल ने पलट दी बाजी
CSK vs LSG: जीत के बाद शिवम दुबे कप्तान पंत से हाथ मिलाते हुए
SOURCE: PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रविवार को पहले मैच में करोड़ों  फैंस खासकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के चाहने वालों का पूरा पैसा वसूल हो गया. ज्यादातर को भरोसा नहीं था कि इस सीजन में बिना पूर्व  कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बिना धोनी के 204 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई लक्ष्य हासिल कर लेगी. ओपर भी जल्द आउट हो गए थे लेकिन इसके बाद जो उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने किया, उस अंदाज से सभी हिल कर रह गए. उर्विल ने 23 गेंदं पर 2 चौकों और 8 छक्कों से 65 रन जड़ डाले, तो मैच का संतुलन पूरी तरह चेन्नई की तरफ झुक गया. जब उर्विल आउट हुए, तो चेन्नई को जीत के लिए करीब प्रति ओवर रन बनाने थे. और जब लग रहा था कि सुपर किंग्स के लिए जीत औपचारिकता भर बची है, तो पेंच फंस गया. 

लखनऊ ने की मैच में वापसी 

जब उर्विल आउट हुए, तब CSK को मैच जीतने के लिए यहां से हर ओवर करीब सात रन बनाने थे, लेकिन लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने वापसी की. शाहबाज़ अहमद ने दो विकेट चटकाए, तो राठी ने ब्रेविस को बोल्ड किया. और जब आवेश खान ने कार्तिक को आउट किया, तो मैच फंस गया. इसकी एक वजह यह भी थी कि नंबर चार पर खेलने उतरे कार्तिक  शर्मा ने 20 रन बनाने के लिए इतनी ही गेंद लीं और  फिर आउट होकर लौट गए. 

हैरानी की बात यह रही कि CSK ने 17वें ओवर में ओवरटन से पहले प्रशांत वीर को इम्पैक्ट सब के रूप में उतारा। आखिरी 2 ओवरों में 21 रनों की ज़रूरत थी, आवेश ने पेनल्टीमेट (19वां) ओवर फेंका और LSG ने दो गेंदों पर दो कैच छोड़े। उसी ओवर में प्रशांत वीर ने एक छक्का जड़ा और फिर दुबे ने मारक्रम के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर मैच खत्म किया। CSK ने 4 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली. और मामला कुछ ऐसा हो गया कि चेन्नई को 18 गेंदों पर 30 और फिर यहीं आखिरी पलों में कोच फ्लेमिंग ने तुरुप की चाल चल दी

फ्लेमिंग का ट्रंप कार्ड, लखनऊ की छुट्टी!

जब कार्तिक शर्मा के आउट होने के बाद ओवर्टन को बैटिंग के लिए आना था, तब फ्लेमिंग ने पेसर मुकेश चौधरी की जगह ज्यादातर मैचों में बाहर बैठाए गए लेफ्टी प्रशांत वीर को बैटिंग के लिए भेज दिया. और यह ट्रंपकार्ड काम कर गया. पारी का 19वां ओवर आवेश खान ने डाला. इस ओवर में लखनऊ ने दो कैच भी टपकाए, लेकिन इसी ओवर में प्रशांत वीर ने छक्का भी जड़ा. और फिर आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए दस रन चाहिए थे, तब मार्कराम के शुरुआती दो गेंद वाइड फेंकने के बाद अगली दोनों लीगल बॉल पर शिवम दुबे ने लगातार दो छक्के जड़कर चेन्नई के लिए जीत लॉक कर दी. प्रशांत वीर 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे. और 17वें ओवर में फ्लेमिंग का यह ट्रंपकार्ड फेंकना पूरी तरह काम कर गया. 

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG: उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, 19 साल में सुनामी रिकॉर्ड बनाने पहले पहले बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com