Sanju Samson Record, Fewest balls to 5000 IPL runs: रविवार को चेपॉक में आए चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को उम्मीद थी कि पिछले मैच के शतकवीर एक बार फिर बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और 'चेट्टा' सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन भले ही कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपने 5 हजार रन पूरे किए. इसके लिए उन्हें सिर्फ 3 रनों की जरूरत थी. संजू अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों में पांच हजार रनों के आंकड़े तक पहुंचने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं.
संजू ने छोड़ा रैना, राहुल, धोनी को पीछे
संजू सैमसन अब आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 3555 गेंदें लगीं. जबकि सुरेश रैना को इसके लिए 3620 गेंद लगी थी, वहीं केएल राहुल को 3688 और महेंद्र सिंह धोनी को 3691 गेंद लगीं. संजू के नाम अब 185 आईपीएल मैचों की 180 पारियों में 5008 रन है. इस दौरान उनका औसत 31.69 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 140.59 का.
दो गेंद से रह गए वॉर्नर
आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं. उन्होंने 3288 गेंदों में यह कारनामा किया था, जबकि डेविड वॉर्नर ने 3554 गेंदों में ऐसा किया था. अगर संजू दो गेंद पहले इस आंकड़े को हासिल करते तो वह आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रनों के आंकड़े तक पहुंचने के मामले में दूसरे स्थान पर आ जाते.
आईपीएल में 5000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें
- 3288 एबी डिविलियर्स
- 3554 डी वार्नर
- 3555 एस सैमसन *
- 3620 एस रैना
- 3688 केएल राहुल
- 3691 एमएस धोनी
बात अगर मुकाबले की करें तो गुजरात ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट अच्छा लग रहा है. हम बहुत सी चीजें सही कर रहे हैं, लेकिन परिणाम छोटे-छोटे मौकों को जीतने के बारे में है. टीम में अरशद की वापसी हुई है."
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा,"यह थोड़ा सूखा है. हमें स्कोर बनाने और उसे बचाने में कोई दिक्कत नहीं है. हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. हम धीरे-धीरे बेहतर होते जा रहे हैं. एक-दो क्षेत्र हैं, जहां हमें बेहतर करने की जरूरत है. मुझे शुरुआत मिल रहा है जिसे बड़े स्कोर में बदलना होगा. टीम में एक बदलाव हुआ है. उर्विल की वापसी हुई है."
यह भी पढ़ें: Lungi Ngidi's Injury: लुंगी एनगिडी की चोट पर दिल्ली कैपिटल्स ने दिया अपडेट, बताया कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, IPL 2026: 6,4,4,4,4,6...नीतीश राणा ने मचाया कोहराम, एक ओवर में कूटे 28 रन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं