विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2020

CSK v RR: इस बड़ी वजह से चेन्नई का टॉप ऑर्डर हत्थे से उखड़ गया, शीर्ष 4 विकेट गिरने का VIDEO देखें

CSK vs RR: एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्ला थामा जरूर, लेकिन न तो उसे बढ़िया शुरुआत ही मिल सकी है और न ही मिड्ल ऑर्डर के बल्लेबाज ही विकेट पर टिकने का माद्दा दिखा सके, जो मैच के परिणाम के लिहाज से अच्छा संकेत नहीं है

CSK v RR: इस बड़ी वजह से चेन्नई का टॉप ऑर्डर हत्थे से उखड़ गया, शीर्ष 4 विकेट गिरने का VIDEO देखें
CSK vs RR: फैफ डु प्लेसी इस बार ठोस शुरुआत नहीं दे सके
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में अबुधाबी में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जारी मुकाबले में चेन्नई के करोड़ों प्रशंसकों को तब बहुत ही निराशा हुई, जब उसके शीर्ष बल्लेबाज एकदम से हत्थे से उखड़ गए!! वैसे कप्तान एमएम (MS Dhoni) ने अनुमान इस अनुमान के साथ पहले बैटिंग करने का फैसला किया कि पिच समय गुजरने के साथ ही और ज्यादा धीमी होगी. वैसे यह शुरुआत में ही इतनी धीमी है, तो ऐसे में और क्या धीमी होगी? चेन्नई को न अच्छी शुरुआत मिली, जब फैफ डु प्लेसिस तीसरे ओवर में आउट हुए, तो वॉटसन भी नहीं टिक सके. 

बहरहाल, अगर ऐसा हुआ, तो उसके पीछे पिच का धीमापन बहुत ही  ज्यादा जिम्मेदार रहा. फैफ का बल्ला पहले चल गया, तो गेंद बाद में आयी. टाइमिंग नहीं मिली. वॉटसन को टाइमिंग मिल रही थी, तो वह अपने फ्लिक शॉट को जमीन पर नहीं रख सके, लेकिन अगले दो बल्लेबाजों को एक बार फिर से पिच का धीमापन ही ले डूबा. 

यह भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में SHOAIB MALIK ने अब बनाया नया रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को इस मामले में पछाड़ा

इसी कारण रायूडु का स्वीप शॉट मिसटाइम हुआ, तो गेंद टॉप एज लेकर हवा में चली गई, तो धीमेपन के कारण ही जमकर खेल रहे सैम कुरेन के शॉट की टाइमिंग गड़बड़ा गई. अगर धोनी की बात सही निकलती है और समय गुजरने के साथ पिच और धीमी होती है, तो राजस्थानियों के लिए समस्या बढ़ जाएगी, लेकिन अगर इतना धीमापन भी रहता है, तो यहां संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों के लिए बल्ला भांजना आसान नहीं होगा. अब आगे होगा क्या, यह अगले कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा. 

चेन्नई के लिए मैच खासा अहम है और उसे जीत बहुत ही जरूरी है. अगर अनुकूल परिणाम न मिला, तो हालात बहुत ही मुश्किल हो जाएंगे.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

वैसे अगर चेन्नई इस पिच पर 150 से ऊपर तक पहुंचने में कामयाब रहते हैं, तो सुपर किंग्स के पास ऐसा बॉलिंग अटैक है, जो राजस्थानियों को नाको चने चबा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings Vs Rajasthan Royals 10/19/2020 Ckrr10192020197724, Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi, Mahendra Singh Dhoni, Francois Du Plessis, Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com