विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2015

क्रिकेटर रोहित शर्मा और रितिका की शादी आज, मुंबई में रिसेप्शन

क्रिकेटर रोहित शर्मा और रितिका की शादी आज, मुंबई में रिसेप्शन
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (फोटो रितिका के ट्विटर पेज से साभार)
टीम इंडिया के वनडे सितारे रोहित शर्मा की शादी मुंबई में रविवार को होने जा रही है। दिनभर शादी की रस्मों के बाद रात 8 बजे से रिसेप्शन का कार्यक्रम है। शादी और रिसेप्शन में कई वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने की संभावना है।

गेस्ट लिस्ट में पीएम मोदी भी
रोहित की शादी की गेस्ट लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, अंबानी फैमिली सहित कुछ खास मेहमान शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के दौरान पीएम को न्योता देने के लिए रोहित खासतौर पर संसद भवन पहुंचे थे।

अंबानी ने दी ग्रैंड पार्टी
हाल ही में शादी करने वाले टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह और शादी करने जा रहे रोहित शर्मा के लिए नीता अंबानी ने पिछले दिनों मुंबई में खास पार्टी रखी थी। इसमें हरभजन-गीता, रितिका और रोहित की फैमिली के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, क्रिकेटर और राजनेता पहुंचे थे। जिनमें टीम इंडिया के वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट कैप्टन विराट कोहली, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, वाइफ राधिका के साथ अजिंक्य रहाणे सहित कई क्रिकेटर शामिल थे।
(क्लिक करें- PHOTOS : भज्जी-गीता और रोहित-रितिका की शादी के लिए नीता अंबानी ने दी भव्य पार्टी)

अप्रैल में हुई थी सगाई
रोहित शर्मा ने अपने बर्थडे से दो दिन पहले 28 अप्रैल को रितिका को प्रपोज किया था। उनकी सगाई मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। रितिका मुंबई की रहने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं।

रोहित ने 30 अप्रैल को रितिका के साथ फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था- अच्छे दोस्त का हमसफर बनने से बेहतर और क्या हो सकता है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
क्रिकेटर रोहित शर्मा और रितिका की शादी आज, मुंबई में रिसेप्शन
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com