विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2023

Cricket World Cup 2023, South Africa vs Sri Lanka: जानिए किस टीम ने जीते हैं कितने मैच, पिच रिपोर्ट, मैच टाइमिंग से लेकर सब तुछ

Cricket World Cup 2023, South Africa vs Sri Lanka: आईसीसी वनडे विश्व कप का चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका टीम के बीच होना है.

Cricket World Cup 2023, South Africa vs Sri Lanka: जानिए किस टीम ने जीते हैं कितने मैच, पिच रिपोर्ट, मैच टाइमिंग से लेकर सब तुछ

Cricket World Cup 2023, South Africa vs Sri Lanka: आईसीसी वनडे विश्व कप का चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका टीम के बीच होना है. दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम टेम्बा बावुमा की अगुवाई में इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के पहले अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की थी और पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज की थी. ऐसे में टीम अपने उसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेगी. दूसरी तरफ श्रीलंका जो हसरंगा जैसे कमाल के स्पिनर के बिना उतर रही, वो अपने कई सीनियर खिलाड़ियों को चोट के चलते मिस करेगी. लेकिन एशिया कप में जिस तरह से श्रीलंका ने प्रदर्शन किया और कैसे उसने बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को हराकर टूर्नामेंट से बाहर की राह दिखाई, उसके अफ्रीकी टीम श्रीलंका को हलके में लेने की भूल नहीं करेगी.

कहां होगा मुकाबला

यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और टॉस 1:30 बजे होगा.

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच बनाई गई है, जिसका मतलब यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले होने चाहिए. बल्लेबाजों को शाम के समय फायदा हो सकता है,

कैसे हैं आंकड़े

दोनों ही टीमों ने विश्व कप में कई बार एक दूसरे का सामना किया है, लेकिन पहली बार ऐसा होगा कि दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. दोनों देश वनडे में 80 बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 45 मैच जीते हैं तो श्रीलंका ने 33 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

बात अगर विश्व कप की करें तो दोनों देश छह बार एक दूसरे के आमने-सामने हुए हैं. इस दौरान 4 बार मुकाबला अफ्रीकी टीम ने जीता तो एक बार बाजी श्रीलंका ने मारी. आखिरी बार जब दोनों टीमें भिड़ी थी तो दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को बड़ी हार सौंपी थी.

संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लुंगी एनगिडी

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, लाहिरू कुमारा, मथीशा पथिराना.

कहां देख पाएंगे लाइव

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे, जबकि डिज्नी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: कोच द्रविड़ ने शुभमन गिल को लेकर दी यह जानकारी, भारतीय कोच बोले कि...

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: यह बल्लेबाज XI में बीमार गिल की जगह लेने के तैयार, दो के बीच है कड़ा मुकाबला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com