विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

क्विज: भारतीय क्रिकेटरों के इन रिकार्ड्स के बारे में क्‍या आप जानते हैं....

आक्रामक कप्‍तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया कामयाबी के नए आयाम रच रही है. टेस्‍ट क्रिकेट हो वनडे या फिर टी20, हर तरह के मुकाबलों में भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. खास बात यह है कि टीम अब सितारा खिलाड़ि‍यों पर निर्भर नहीं है और टीम की जीत में हर खिलाड़ी अपनी ओर से बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है.

क्विज: भारतीय क्रिकेटरों के इन रिकार्ड्स के बारे में क्‍या आप जानते हैं....
टीम इंडिया इस समय हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है (फाइल फोटो)
आक्रामक कप्‍तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया कामयाबी के नए आयाम रच रही है. टेस्‍ट क्रिकेट हो वनडे या फिर टी20, हर तरह के मुकाबलों में भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. खास बात यह है कि टीम अब सितारा खिलाड़ि‍यों पर निर्भर नहीं है और टीम की जीत में हर खिलाड़ी अपनी ओर से बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है. भारतीय मैदानों पर तो विराट ब्रिगेड ने जीत-दर-जीत हासिल की है लेकिन इसकी पहली कठिन परीक्षा अगले वर्ष से प्रारंभ होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे में होने वाली है. टीम यदि हारी तो आलोचना के यह सुर फिर जोर पकड़ लेंगे कि भारत अपने मैदान पर ही 'शेर' है. दूसरी ओर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार विकेट पर यदि टीम का प्रदर्शन अच्‍छा रहा तो इसकी तारीफ में उठे सुर और तेजी पकड़ लेंगे.क्रिकेट के खेल में भारतीय खिलाड़ि‍यों के खास रिकॉर्ड के बारे में आपकी जानकारी कितनी है, इन प्रश्‍नों के जवाब देकर परखें....
 

  बहरहाल, यह तय है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भारतीय टीम को उच्‍च स्‍तर के क्रिकेट का प्रदर्शन करना होगा.तेज गेंदबाजी के लिए माकूल वहां के विकेटों पर भारतीय बल्‍लेबाजों को अच्‍छी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी गेंदबाजी की धार को कुंद करने का जज्‍बा दिखाना होगा. साथ ही गेंदबाजों खासकर तेज गेंदबाजों को अच्‍छी लाइन-लेंथ पर गेंद डालते हुए विपक्षी बल्‍लेबाजों पर दबाव बनाना होगा.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
उम्मीद है, आपको यह क्विज़ पसंद आई होगी, और इसमें आपको कुछ न कुछ नया जानने को मिला होगा... इसी तरह की ढेरों अन्य क्विज़ हम आपके लिए लाते रहेंगे, सो, लगातार इन पृष्ठों पर नज़र टिकाए रखिए, और देश-दुनिया, मनोरंजन और खेल जगत के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाते रहिए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket Quiz, Team India, South Africa Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com