BCCI Guidelines for IPL: IPL 2026 के दौरान कई धुरंधर क्रिकेटर और उनकी गर्लफ़्रेंड की तस्वीरें सुर्ख़ियां बनाती रही हैं. हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ़्रेंड माहिका, अर्शदीप सिंह और सिमरन कौर, यशस्वी जायसवाल और उनकी गर्लफ़्रेंड हैमिल्टन की तस्वीरें ख़ासतौर पर हेडलाइन्स बनकर छायी रहीं हैं. सोशल मीडिया पर इनके रील्स भी वायरल होते रहे. यहां तक कि इस दौर में कई खिलाड़ियों को उनकी गर्लफ़्रेंड के साथ सफ़र करते और होटलों में रुकते भी देखा गया. इनमें से कुछ खिलाड़ियों की गर्लफ़्रेंड सोशल मीडिया पर इनफ़्लुएंसर्स का रोल भी अदा करती हैं.
BCCI ने हनी-ट्रैप को लेकर जताया खतरा
बीसीसीआई का माथा तब ठनका जब ये तथाकथित ‘गर्लफ़्रेंड' धड़ल्ले से खिलाड़ियों के कमरे से लेकर उनके सफ़र के दौरान और मैदान के ईर्द-गिर्द भी मंडराती दिखीं. कुछ दिनों पहले वरिष्ठ खेल पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर ज़बरदस्त ट्रोलिंग हुई जहां यूपी के क्रिकेटर समीर रिजवी और एंकर यसा सागर को लेकर ख़बरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. इस ख़बर की NDTV पुष्टि नहीं करता है. लेकिन इन सब बवाल के बीच अब बीसीसीआई ने सख़्ती बरतते हुए गाइडलाइन जारी कर दी है.
7 पन्ने की सख़्त गाइडलाइन
बीसीसीआई की सात पेज की नई गाइडलाइन के मुताबिक कुछ कड़े कदम उठाये गये हैं, जिनमें निम्नलिखित बातों पर फोकस किया गया है-
• IPL में हनीट्रैप का खतरा, खिलाड़ियों- मालिकों पर लगाम
• हनी-ट्रैप' के बढ़ते जोखिम पर बोर्ड की नजर
• होटल के कमरों में होगी सरप्राइज चेकिंग
• मैनेजर्स को रखना होगा पूरा रिकॉर्ड
• कड़ा सुरक्षा घेरा
• बिना परमिशन कमरे में 'नो एंट्री'
• होटल से बाहर कदम रखा, तो बतानी होगी एक-एक बात
• नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना और निलंबन
• सजा के तौर पर बोर्ड कारण बताओ नोटिस, भारी आर्थिक जुर्माना, सस्पेंशन (निलंबन) या अयोग्यता तक का फैसला
• डगआउट में मालिकों की एंट्री पर भी 'लगाम'
कैसे शुरू हुआ मामला?
पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार के बाद बीसीसाई ने टीम के लिए सख़्त नियम लागू किये थे. उसके मुताबिक खिलाड़ियों की पार्टनर और बच्चे 45 दिनों से ज़्यादा लंबे दौरे पर दो हफ़्ते यानी 14 दिनों तक उनके साथ रह सकते थे. इन नियमों को लेकर बवाल भी मचा.
आईपीएल में बात हद से गुजरती दिखी. आईपीएल में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर', खिलाड़ियों के अनुशासन और यहां तक कि मालिकों के तौर-तरीकों ने बीसीसीआई के कान खड़े कर दिये. बीसीसीआई ने कहा है कि आईपीएल की ग्लोबल इमेज और इस खेल की साख को बचाने के लिए ही ये कड़े कदम उठाये जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं