भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. ईएसपीएन के साथ बात करते हुए पुजारा ने सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेइंग 11 के लिए 11 बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना है. जो वर्तमान वनडे क्रिकेट में अभी खेल रहे हैं. मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेइंग 11 में पुजारा ने ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और रोहित शर्मा का चुनाव किया है. इसके बाद नंबर 3 पर पुजारा की पसंद विराट कोहली बने हैं. बता दें कि कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. 2027 का वनडे वर्ल्ड कप विराट कोहली और रोहित शर्मा का आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है.
इसके बाद पुजारा ने नंबर 4 पर इंग्लैंड के जो रूट का चुनाव किया है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर पुजारा की पसंद केएल राहुल बने हैं. वहीं, वेस्टइंडीज के शाई होप को पुजारा ने नंबर 6 पर जगह दी है. इसके अलावा मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेइंग 11 में पुजारा ने साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन को ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया है.
पुजारा ने स्पिनर के लिए भारत के कुलदीप यादव का चुनाव किया है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी के लिए पुजारा ने अपनी इस सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेइंग 11 जसप्रीत बुमराह, मैट हेनरी और जेडन सील्स का चुनाव किया है. पुजारा ने वर्ल्ड ODI XI में पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी है और ना ही यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया है. कप्तान के तौर पर पुजारा की पसंद रोहित शर्मा हैं.
चेतेश्वर पुजारा ने अपनी वर्ल्ड ODI XI में 6 खिलाड़ी भारत से चुने हैं तो इंग्लैंड से एक खिलाड़ी का चुनाव किया है. इसके अलावा पुजारा ने वनडे वर्ल्ड 11 में वेस्टइंडीज से तीन और न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को शामिल किया है.
चेतेश्वर पुजारा की वर्ल्ड ODI XI
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जो रूट, केएल राहुल, शाई होप, मार्को यानसेन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मैट हेनरी, जेडन सील्स
यह भी पढ़ें | 199 रन पर ऐसे आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, मानने को नहीं थे राजी
यह भी पढ़ें | वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 संजू, भुवनेश्वर कुमार OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें-\ वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं