विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2021

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

इस मैच से बस इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, अब आपसे मुलाक़ात होगी आज के दूसरे मुकाबले में जहाँ दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है| नमस्कार...

इस पारी के दौरान धोनी ने बड़ी चतुराई के साथ अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जहाँ उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ बनकर उभरे रवीन्द्र जाडेजा जिन्होंने 4 ओवर में महज़ 13 रन देकर 3 बड़े विकेट हासिल किये| उनके अलावा इमरान ताहिर ने 2 जबकि शार्दुल और सैम के हाथों में 1-1 सफलता हाथ लगी| आज सिर्फ एक ही काम था जो इस मैच में जाडेजा ने नहीं किया वो है कैच लपकना, इसे छोड़कर जड्डू ने सारा काम कर दिया|

पहली पारी के आखिरी ओवर में 37 रन लुटाते हुए मोमेंटम को सामने वाली टीम के पास जाने देने के बाद 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत तो शानदार रही| महज़ 3 ओवर में टीम ने इस रन चेज़ में 44 बहुमूल्य रन बना लिए थे लेकिन जैसे ही कोहली का विकेट गिरा उसके बाद मानो टीम ने अपनी लय ही खो दी| एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और 69 रनों से पीछे रह गए|

वाट आ टर्न अराउंड!! ये मुकाबला चेन्नई बनाम बैंगलोर था या सर रवीन्द्र जाडेजा बनाम बैंगलोर| अकेले अपने ही दमपर इस खिलाड़ी ने इनफॉर्म बैंगलोर को मात दे दी| चेन्नई की लगातार चौथी जीत जबकि बैंगलोर को मिली इस सीज़न की पहली हार| माही की येलो आर्मी अब पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच गई है| पहले जाडेजा ने बल्ले से जड़ा अर्धशतक फिर उसके बाद गेंदबाज़ी में सभी दिग्गज बल्लेबाजों को लौटाया पवेलियन और फिर बची कुची कसर रन आउट करते हुए पूरी कर दी|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ चेन्नई ने मुकाबले को 69 रनों से अपने नाम कर लिया| अब पॉइंट्स टेबल में धोनी की सेना जा पहुंची नंबर 1 के स्थान पर| फुल लेंथ की गेंद को मोहम्मद सिराज मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई सीधे शॉर्ट फाइन लेग की ओर जहाँ से एक रन ही मिल सका|

19.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

19.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

19.3 ओवर (2 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुंची| इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|

19.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! मोहम्मद सिराज के बल्ले से आता हुआ बाउंड्री| ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ हिट किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| CSK vs RCB: Match 19: It's a SIX! Mohammed Siraj hits Dwayne Bravo. RCB 117/9 (19.2 Ov). Target: 192; RRR: 112.50

19.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जड़ में डाली गई धीमी गति की गेंद को पॉइंट की ओर खेलने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई|

18.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

18.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

18.4 ओवर (0 रन) एक और दोतर बॉल यहाँ पर आती हुई| सिराज को बड़े शॉट्स के लिए जाना चाहिए|

18.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को मारने गए लेकिन बीट हुए|

18.2 ओवर (0 रन) बड़े शॉट के लिए गए सिराज लेकिन बीट हुए|

18.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

17.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे सिराज!! थर्ड अम्पायर ने फील्ड अम्पायर के फैसले को बदलने को कहा| सिराज का रिव्यु हुआ सफल| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| पुल मारने गए थे बल्लेबाज़ और गेंद की लाइन से बीट हुए थे| CSK vs RCB: Match 19: WICKET! Mohammed Siraj c MS Dhoni b Sam Curran 1 (4b, 0x4, 0x6). RCB 109/10 (18.0 Ov). Target: 192; RRR: 41.50

17.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर चहल ने इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

17.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

17.3 ओवर (2 रन) डायरेक्ट हिट लगी लेकिन चहल क्रीज़ में पहुँच गए थे| ओवर थ्रो हुआ था जहाँ से एक अतिरिक्त रन का मौका बन गया|

17.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को पंच करते हुए सिंगल निकाला|

17.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक और ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर बल्लेबाज़ बिट हो गए|

16.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

16.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

16.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

16.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

15.6 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! 9वां झटका बैंगलोर को लगता हुआ| इस बार डायरेक्ट हिट वो भी इमरान ताहिर द्वारा| काइल क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| चेन्नई जीत से महज़ एक विकेट दूर| लगे स्टम्प पर गेंद को फ्लिक करते हुए रन भागना चाहते थे लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने उन्हें वापिस भेजा| ताहिर का थ्रो आया जो सीधा विकटों से टकरा गया| क्रीज़ से बाहर पाए गए बल्लेबाज़ इसलिए आउट करार दिए गए| 103/9 बैंगलोर| CSK vs RCB: Match 19: WICKET! Kyle Jamieson run out (Imran Tahir) 16 (13b, 1x4, 1x6). RCB 103/9 (16.0 Ov). Target: 192; RRR: 22.25

15.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की तरफ खेलना चाहते थे लेकिन बीट हुए|

15.4 ओवर (6 रन) छक्का कैच तो लपक लिया था यहाँ पर मिचेल ने लेकिन उसी समय पर उनक पैर सीमा रेखा से टकरा गया और वो खुद भी रोप्स के बाहर चले गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खीचकर लॉन्ग ऑन की तरफ मार दिया था| CSK vs RCB: Match 19: It's a SIX! Kyle Jamieson hits Dwayne Bravo. RCB 103/8 (15.4 Ov). Target: 192; RRR: 20.54

15.3 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

15.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को कट लगाने गए लेकिन बीट हुए|

15.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन पर गेंद को पुश किया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bangalore, Chennai Super Kings, Wankhede, Indian Premier League 2021, Chennai Super Kings Vs Royal Challengers Bangalore 04/25/2021 Ckbc04252021201016, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com