14.5 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! ओह!! डेनियल क्रिस्टियन ये क्या कर दिया आपने| जाडेजा का एक आसान सा कैच टपका दिया वो भी शून्य पर| ये काफी महंगा पड़ सकता है बैंगलोर को| पिछला कैच कितना अच्छा पकड़ा था और इस बार एक आसान सा मौका गंवा बैठे| जाडेजा को मिला जीवनदान| छोटी गेंद को पुल किया था मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गेंद सीधा फील्डर की गोदी में जाती हुई जहाँ दो बार फम्बल करने के बाद भी तीसरी बार में उसे लपक नहीं पाए डैन|
14.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
14.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ जड्डू ने पंच किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
14.2 ओवर (0 रन) स्वीप मारने गए जाडेजा लेकिन टर्न से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद|
14.1 ओवर (1 रन) पॉइंट पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.6 ओवर (0 रन) हैट्रिक बॉल!!! डॉट होती हुई वहां पर!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|
रवीन्द्र जडेजा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बैक टू बैक विकेट!! इस बार सेट बल्लेबाज़ फाफ लौट गए पवेलियन| बैंगलोर मुकाबले में वापसी करते हुए और उनके लिए इस काम को अंजाम दे रहे पर्पल कैप होल्डर हर्शल पटेल| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर डेनियल द्वारा एक शानदार कैच पकड़ा गया| काफी ऊपर पकड़ा उन्होंने इस कैच को, अगर ज़रा सी भी ग़लती होती तो ये छह रन हो जाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की शॉर्टपिच गेंद को फाफ ने उठाकर सामने की तरफ मार दिया था| फील्डर ने पकड़ा एक शानदार कैच| 111/3 चेन्नई|
अब अगले बल्लेबाज़ होंगे कौन? एमएस धोनी? जी नहीं अंबाति रायुडू आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए...
13.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर चेन्नई को लगता हुआ| सुरेश रैना 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हर्षल पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| विराट कोहली ने जिस काम के लिए हर्षल को गेंद थमाई थी| वो काम पूरा करते हुए गेंदबाज़ यहाँ पर| बैंगलोर के कप्तान कोहली काफ़ी ख़ुश| रैना काफ़ी देर से तेज़ गेंदबाजों से परेशान होते हुए नज़र आ रहे थे| जिसके बाद उन्होंने अपना विकेट भी गँवा दिया| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद देवदत पदिकल जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 111/2 चेन्नई|
13.3 ओवर (0 रन) ओह!! बाल बाल बचे रैना बोल्ड होने से यहाँ पर!! गेंद लेग स्टम्प के काफी पास से निकल गई| कटर डाली गई थी गेंद जिसपर रैना ऑफ़ साइड पर मारने गए थे| गति से चकमा खाए, और गेंद स्टम्प्स के काफी पास से निकल गई|
13.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
13.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ बैक टू बैक और इस लीग का 18वें अर्धशतक फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से आता हुआ| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
टाइम आउट का हुआ समय!! 13 ओवर की समाप्ति के बाद 110/1 चेन्नई| कमाल की शुरुआत थी सलामी जोड़ी द्वारा जिसे रैना हारी रखे हुए हैं| फाफ अपने अर्धशतक के काफी पास हैं| टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है जहाँ यागे आने वाले बल्लेबाज़ एक से बढ़कर एक हैं| कोहली की चिंता बढ़ती हुई!!!
12.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! रैना के बल्ले से तीसरा सिक्स आता हुआ इस मैच में यहाँ पर| कैफ स्टंप पर डाली हुई लेंथ में छोटी गेंद को फाइन लेग की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल| जिसके बाद बॉल गई सीधे स्टैंड और मिला सिक्स|
12.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कवर्स फील्डर के ऊपर से ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
12.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को कवर्स की ओर पंच किया जहाँ से एक रन हो गया|
12.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
12.2 ओवर (1 रन) एक और ताक़तवर शॉट लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ लेकिन गीले ग्लव्स के कारण बल्लले पर से एक हाथ छूट गया जिसकी वजह से शॉट में ताक़त नहीं लग पाई| सिंगल का मौका ही बन पाया| फाफ ने दूसरे ग्लव्स की मांग की है और बदल भी लेंगे|
12.1 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाफ़ ने मिड विकेट की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल टप्पा खाती हुई गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| अगर उस सिक्स को छोड़ दे तो महज़ एक सिंगल ही इस ओवर से आया है| 97/1 चेन्नई|
11.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| सुंदर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा पर बॉल उनके हाथ को लगकर कवर्स फील्डर के पास गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने रन लेना सही नही समझा|
11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और बड़ा शॉट रैना के बल्ले से आता हुआ| इस लीग में उनके करियर का ये 201वां छक्का है और| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए, दबाव गेंदबाज़ी टीम पर डाल रहे हैं| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ उठाकर मारा| खिलती हुई गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई पूरे छह रनों के लिए| रैना ऑन फायर!!!
11.3 ओवर (0 रन) बड़े शॉट के लिए गए रैना मिड विकेट की ओर लेकिन संपर्क नहीं हो पाया और शरीर पर जा लगी गेंद|
11.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
11.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन!! फाफ ने इसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से गैप मिला और एक सिंगल भी हासिल हुआ|
10.6 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे निकलकर सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
10.5 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
10.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
10.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
10.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
10.1 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (4 रन) चौका!!! मिसफील्ड यहाँ पर देवदत पदिकल के द्वारा देखने को मिला| पिछले गेंद पर हुआ कैच ड्रॉप तो इस गेंद पर मिसफील्ड के रूप में दिया गया बाउंड्री|