राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ धोनी ने खोला अपना खाता| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन पूरा किया| 127/5 चेन्नई|

14.5 ओवर (0 रन) ऊपर की गेंद को माही ने सीधे बल्ले से ऑफ़ साइड पर खेला| रन का मौका नहीं एबीएन पाया|


14.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

14.3 ओवर (0 रन) आगे आकर गेंद को सीधे बल्ले से खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

14.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! बाल बाल बचे यहाँ पर धोनी| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लेने के लिए आगे की ओर भागे| लेकिन सही समय पर जडेजा ने माना किया| फील्डर ने गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| धोनो ने क्रीज़ की ओर भगाते हुए पुल डाईव लगाकर क्रीज़ की ओर आये| इसी बीच कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगा दिया| रन आउट की हुई अपील अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब कीपर ने स्टंप्स को लगाया था| तब धोनी क्रीज़ के अंदर पहुँच गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

रन आउट की अपील धोनी के खिलाफ़!! अम्पायर ने ली है फील्ड अम्पायर की मदद!! क्या डाईव धोनी को यहाँ पर बचा पाएगी?

14.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

टाइम आउट का इशार अम्पायर द्वारा| 14 ओवर के बाद 125/5 चेन्नई| चेतन सकरिया के एक ही ओवर में अर्जित किये हुए दो विकेट के कारण चेन्नई की बैक फूट पर आती हुई| लेकिन एक अच्छी बात ये है कि धोनी बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान में आ गए है| अगर माही का बल्ला चला तो गेंद मैदान के बाहर जाती हुई नज़र आयेंगी|

13.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को धोनी ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| एक सफल और बड़े ओवर की हुई समाप्ति|

सभी दर्शकों का इंतज़ार ख़त्म होता हुआ| एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर आए...

13.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! पिछली गेंद पर तो रन आउट से बच गए रैना लेकिन इस बार नहीं बच पाए और सीधा मिड ऑफ़ फील्डर मॉरिस की गोद में मार बैठे| 18 रन बनाकर लौटे पवेलियन, एक ही ओवर में दो बड़ी विकेट सकरिया को मिलती हुई| ऊपर डाली गई गेंद को रूम बनाकर मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गये लेकिन एलिवेशन नहीं मिला| गेंद हवा में गई सीधा मॉरिस की ओर जिन्होंने कैच को लपकने में कोई ग़लती नहीं की| मैच के अहम् पड़ाव पर चेन्नई ने अपने दो सेट बल्लेबाज़ गंवा दिए| क्या ये मुकाबले का टर्निंग पॉइंट होगा? 125/5 चेन्नई| CSK vs RR: Match 12: WICKET! Suresh Raina c Chris Morris b Chetan Sakariya 18 (15b, 1x4, 1x6). CSK 125/5 (13.5 Ov). CRR: 9.04

13.4 ओवर (0 रन) एक अहम् डॉट बॉल!! धीमी गति की गेंद और पैड्स पर डाली हुई| कीपर के पास गई गेंद, रैना काफी आगे आ गए थे , सैमसन का थ्रो आया लेकिन थ्रो नहीं लगा| बाल बाल बच गए रैना यहाँ पर| एक बड़ा मौका गंवाया कप्तान ने यहाँ पर|

13.4 ओवर (1 रन) वाइड!! बाउंसर दे दिया!! रूम बनाकर मारने गए रैना लेकिन उछाल से बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

13.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ जाडेजा ने खोला अपना खाता| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया|

रवीन्द्र जाडेजा अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं| धोनी अभी भी नहीं...

13.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और झटका यहाँ पर चेन्नई को लगता हुआ| इसी बीच रियान पराग ने इस मुकाबले में पकड़ा अपना तीसरा कैच| चेतन सकरिया के हाथ लगी पहली विकेट| अंबाति रायुडू 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की दिशा में पंच किया| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा सम्पर्क नही हुआ की गेंद स्टैंड में जाये| बॉल मैदान के अंदर ही रही और बाउंड्री रू के पास से रियान पराग ने कैच पकड़ा| 123/4 चेन्नई| CSK vs RR: Match 12: WICKET! Ambati Rayudu c Riyan Parag b Chetan Sakariya 27 (17b, 0x4, 3x6). CSK 123/4 (13.2 Ov). CRR: 9.23

13.2 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

13.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| जिसके बाद दूसरे रन के लिए गए रायुडू| रैना ने माना किया| इसी बीच फील्डर ने गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया| फील्डर के हाथ से चोटती हुई गेंद सीधे मिड विकेट की दिशा में गई जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में एक और रन मिल गया| मतलब 2 रन लेने में कामयाब हो गए बल्लेबाज़|

12.6 ओवर (4 रन) बड़ी हिट मारने गए| भाग्यशाली रहे रैना| बल्ले का बहरी किनारा लेकर स्लिप की दिशा से थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद और चौका मिल गया| किस्मत भी यहाँ बलवान का साथ देती हुई| रैना खुलकर बल्लेबाज़ी करते हुए| CSK vs RR: Match 12: Suresh Raina hits Jaydev Unadkat for a 4! CSK 120/3 (13.0 Ov). CRR: 9.23

12.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में पंच किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.4 ओवर (1 रन) लेंथ बॉल को रैना ने रूम बनाकर लेग साइड पर ही खेला| थोड़ा सा तेज़ गति से उनतक आई थी गेंद| लेग साइड पर खेलकर रन पूरा किया|

12.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

12.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

12.1 ओवर (1 रन) लेंथ बॉल को मिड विकेट की दिशा में रैना ने हीव किया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक बड़ा ओवर था ये जिससे 14 रन आये| 112/3 चेन्नई, एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर|

11.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! दो गेंद दो सिक्स रायुडू के बल्ले से आती हुई| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले पर गेंद पूरी तरह से आई जिसके बाद सीधे गेंदबाज़ के ऊपर से स्टैंड में जा गिरी और मिला छक्का| CSK vs RR: Match 12: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Rahul Tewatia. CSK 112/3 (11.5 Ov). CRR: 9.46

11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! शॉर्ट गेंद डालेंगे तो रायुडु आपको ऐसे ही मैदान के बाहर मारेंगे| इस बार पीछे जाकर पोजीशन सेट किया और दाग दिया मिज़ाइल की तरह मिड विकेट बाउंड्री की ओर| मिले पूरे छह रन| पूरी लय में बल्लेबाज़ी करते हुए अम्बाति| एक बड़ा ओवर बनाने की सोच| CSK vs RR: Match 12: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Rahul Tewatia. CSK 106/3 (11.4 Ov). CRR: 9.09

11.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला जहाँ से सिंगल का मौका मिल गया|

11.2 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

11.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| बॉल जाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की विकेट से जा टकराई|

10.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! रैना के बल्ले से निकालता हुआ पहला मक्सिमम हिट!!! आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला छक्का| CSK vs RR: Match 12: It's a SIX! Suresh Raina hits Riyan Parag. CSK 98/3 (11.0 Ov). CRR: 8.91

10.5 ओवर (2 रन) चिप किया लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को जहाँ से नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| बल्लेबाजों ने मौका देखा और दो रन चुरा लिए|

10.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|

10.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ओह!! ये एक बार फिर से रियान ने अंडर आर्म एक्शन में डाली  गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया और फिर जाकर परागा को कुछ समझाया|

10.3 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

10.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! कदमो का इस्तेमाल करते हुए रायुडू ने ओवरपिच बनाया बॉल को और लॉन्ग ऑफ फील्डर के ऊपर से पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| CSK vs RR: Match 12: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Riyan Parag. CSK 88/3 (10.2 Ov). CRR: 8.52

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट