चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.5 ओवर (6 रन) छक्का! पुल किया ये गेंद जिसे लेग साइड पर पार करने में कामयाब हुए| छोटी गेंद पर कमाल का शॉट लगाया गया और पूरे छह रन मिल गए|


9.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

9.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिला|

9.2 ओवर (1 रन) पुल किया, लेग साइड पर लेकिन फील्डर से आगे गिर गई गेंद| एक रन मिला| भाग्य भी अब राहुल का साथ देता हुआ| वरना ये गेंद अगर बल्ले पर थोडा और बेहतर तरीके से आती तो कैच आउट हो सकते थे बल्लेबाज़|

9.1 ओवर (2 रन) धीमी गति की गेंद पर लगाया गया लैप शॉट| फाइन लेग फील्डर से काफी दूर, दो रनों का मौका बन गया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 9 ओवर के बाद 80/3 पंजाब, जीत से 55 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर अपने कप्तान केएल राहुल का साथ देने शाहरुख खान के आउट होने के बाद एडेन मार्करम मैदान पर आ गए है| ऐसे में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी चाहेंगे कि यहाँ से रन गति को कम किया जाए...

8.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए शाहरुख़| चाहर को मिली पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर पटकी हुई गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में खिल गई ये गेंद| फील्डर ब्रावो उसके नीचे आये और पकड़ा एक आसान सा कैच| एक छोर से राहुल टिके हुए हैं लेकिन चेन्नई दूसरे एंड से विकेट हासिल करते चली जा रही है| 80/3 पंजाब, लक्ष्य से 55 रन दूर|

8.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर आकर राहुल ने गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, गैप में गई बॉल 1 रन मिला|

8.4 ओवर (6 रन) छक्का! ओह!! वाओ!! वाट अ शॉट!! एक पल के लिए लगा कि बोल्ड हो गए लेकिन जब बल्ले से लगी ये गेंद तब दिल खुश हो गया| कमाल का लैप शॉट लगाया ऑफ़ स्टम्प के बार शफल करते हुए लेग स्टम्प की गेंद को और उठाकर मर दिया फाइन लेग बाउंड्री के पार पूरे छह रनों के लिए|

8.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से अंदर आती गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप मिला और एक रन पूरा किया|

8.2 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|

8.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| एक ही रन मिल पाया|

7.6 ओवर (0 रन) ओह!! ये तो काफी तेज़ डाली गई गेंद जडेजा द्वारा| मानो कोई तेज़ गेंदबाज़ फ़ेंक रहा हो| अंत में बल्लेबाज़ को उसे डिफेंड करना पड़ गया| कोई रन नहीं| 71/2 पंजाब|

7.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! शाहरुख खान के बल्ले से निकलकर हुआ 95 मीटर का लंबा छक्का!!! आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी और मिला सिक्स|

7.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.3 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद कजो मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ केएल राहुल ने अपना 27वां अर्धशतक पूरा किया| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की तरफ इस गेंद को ड्राइव करते हुए रन बटोर लिया| 7 के बाद 62/2 पंजाब| 78 गेंदों पर 73 रनों की दरकार|

6.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

6.4 ओवर (4 रन) चौका! इस बार गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल किया| लेट खेले और गैप में टाइम किया| मज़ा आ गया ये देखकर| बढ़िया टाइमिंग के साथ खेल रहे हैं राहुल| पॉइंट और कवर्स फील्डर महज़ दर्शक बनकर रह गए|

6.3 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार पिक अप शॉर्ट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी पैरों पर डाली लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|

6.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

6.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 51/2 पंजाब, जीत से 84 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान केएल राहुल का पूरा साथ देते हुए शाहरुख खान संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं|

5.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!!! बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति, अच्छी वापसी जोश द्वारा पहली गेंद पर चौका खाने के बाद| क्रॉस बल्ला चलाया इस वजह से बीट हुए बल्लेबाज़|

5.5 ओवर (0 रन) छोटी गेंद!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी, पुल मारने गए थे उसे लेकिन बीट हुए|

5.4 ओवर (0 रन) गति के साथ डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ बॉल!! शाहरुख़ ने उसे समय पर ब्लाक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

5.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

5.2 ओवर (0 रन) बैक ऑफ़ लेंथ बॉल!! पॉइंट की तरफ खेला, गैप हासिल नहीं हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

मैच रिपोर्ट