14.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
14.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर तेज़ गति से डाली गई गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हुए राणा|
14.3 ओवर (0 रन) रचनात्मक शॉट का प्रयास लेकिन सफल नहीं हो पाए बल्लेबाज़ राणा|
14.2 ओवर (4 रन) शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी राणा द्वारा| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
14.1 ओवर (2 रन) हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की दिशा में ढकेला और गैप से दो रन हासिल किया|
13.6 ओवर (1 रन) टॉप एज और हवा में गई बॉल| लेकिन भाग्यशाली रहे राणा बॉल नों मैन लैंड्स पर जा गिरी| आगे आकर ओवर पिच बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद काफी ऊँची हवा में गई| लॉन्ग ऑन से भागते हुए सैम करन आए लेकिन बॉल को पकड़ नही सके| एक रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
13.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल पूरा किया|
13.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हो सका|
13.3 ओवर (0 रन) आगे डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया|
13.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ नितीश राणा ने अपना अर्धशतक पूरा किया| विकेट लाइन की बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|
13.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल निकला|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 13 ओवर की समाप्ति के बाद 93/3 कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर नितीश राणा और इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करते हुए...
12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई जडेजा के एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| कट किया था पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| राणा को अपने अर्ध शतक के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा| 13 ओवर की समाप्ति के बाद 93/3 कोलकाता|
इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 11 रनों की रिंकू की पारी हुई समाप्त| जडेजा को मिली उनकी पहली सफलता| विकेट लाइन की गेंद को स्वीप करने गए थे लेकिन खिची हुई लेंथ की वजह से बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर हवा में खिल गई गेंद| फील्डर रायुडु नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा| 93/3 कोलकाता|
12.4 ओवर (4 रन) चौका!! बहुत बढ़िया शॉट रिंकू द्वारा| ऑफ़ स्टम्प पर विप दिया और उसका फायदा उठाते हुए कवर्स बाउंड्री से चार रन अर्जित किये|
12.3 ओवर (1 रन) पुल किया स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को राणा ने एक रन के लिए|
12.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव कर दिया लेकिन एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|
12.1 ओवर (1 रन) जडेजा की पहली गेंद को पॉइंट की दिशा में टैप करते हुए रन हासिल किया|
11.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
11.5 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद ऑफ स्टंप पर डाली गई| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
11.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में पंच किया| हवा में गई बॉल| फील्डर सैम करन पीछे मौजूद| एक टप्पा खाकर बॉल आई हाथ में 1 रन ही हो सका|
11.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से रिंकू सिंह ने डिफेंड कर दिया|
11.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में स्वीप करते हुए राणा ने सिंगल लिया|
11.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|
10.6 ओवर (4 रन) एक और बाउंड्री!! बैक टू बैक चार रन मिले टीम को यहाँ पर| मौका बन सकता था फील्डर रायुडु के पास फाइन लेग की तरफ लेकिन गेंद से काफी दूर रह गए| स्वीप करते हुए गेंद को राणा ने बाउंड्री में तब्दील किया|
10.5 ओवर (4 रन) चौका!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ दे मारा| कड़ा शॉट था जिसकी वजह से गेंद एक टप्पे के बाद मिड विकेट बाउंड्री पार कर गई और चौका मिल गया|
10.4 ओवर (1 रन) अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में गई| एक रन मिल गया|
10.3 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को पॉइंट की तरफ| फील्डर लुंगी ने डाईव लगाते हुए गेंद को हाफ स्टॉप किया और एक रन मिल गया|
10.2 ओवर (1 रन) हाई फुल टॉस को कवर्स की दिशा में खेला एक रन के लिए|
10.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (2 रन) एक बार फिर से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन इस बार गैप से दो रन हासिल कर लिए| 15 के बाद 106/3 कोलकाता| यहाँ से बाकी बचे पांच ओवर में कुछ बड़े शॉट्स ज़रूर देखने को मिलेंगे|