ओपनर स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड में हुए वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन किया था (फाइल फोटो)
- वर्ल्डकप में उपविजेता रही भारतीय महिला टीम की ओपनर हैं स्मृति
- कहा-लड़कियां अब और ज्यादा संख्या में क्रिकेट खेलना शुरू करेंगी
- अब शायद हमसे कोई नहीं पूछेगा,पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर कौन है
नई दिल्ली:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि महिला क्रिकेट ने देश में लंबा सफर तय किया है. उन्होंने कहा कि देश की आने वाली युवा महिला खिलाड़ी 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को नहीं, बल्कि कप्तान मिताली राज को अपना आदर्श मानेंगी. गौरतलब है कि महिला क्रिकेट टीम ने इस साल आयोजित आईसीसी वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंच कर सुर्खियां बटोरी थीं. टीम ने प्रतियोगिता के दौरान अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता और मिताली राज के नेतृत्व वाली महिला क्रिकेट टीम के देश लौटने के बाद शानदार स्वागत हुआ.
यह भी पढ़ें : डांसर न बन पाने का अफसोस नहीं, थैंक्यू डैड.. आपने मुझे क्रिकेट में डाला : मिताली
फाइनल में हालांकि भारतीय महिला टीम को मेजबान इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन महिला खिलाड़ियों ने भारतीयों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई. सचिन के साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली सहित क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने उनकी सराहना की थी.
वीडियो: जानें, डांस की शौकीन मिताली कैसे आईं क्रिकेट की दुनिया में
माइंड रॉक्स के समारोह में दिए गए एक बयान में स्मृति मंधाना ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अब कोई हमसे यह पूछने का खतरा मोल लेगा कि हमारा पसंदीदा पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी कौन है? मेरा मानना है कि लड़कियां अब और अधिक संख्या में क्रिकेट खेलना शुरू करेंगी और उनके लिए सचिन नहीं, बल्कि मिताली आदर्श होंगी." महिला इंडियन प्रीमियर लीग के बारे में मंधाना ने कहा, "महिला आईपीएल एक बेहतरीन बात है। इससे घरेलू खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा. मैं आश्वस्त हूं कि बीसीसीआई इस बारे में विचार करेगा." (इनपुट: आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Smriti Mandhana, Sachin Tendulkar, Mithali Raj