क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम में टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट के हेड कोच के तौर पर कार्यरत ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, वह व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में अपने पद पर बने रहेंगे. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें साल 2022 में टेस्ट के हेड कोच के तौर पर नियुक्त किया था. उस दौरान उनकी देखरेख में टीम ने धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन किया था. टीम को तुरंत ही बड़ी सफलताएं मिली थी. मगर धीरे-धीरे टीम का प्रदर्शन गिरने लगा. नतीजन उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है.
मैकुलम से पहले स्टोक्स ने कप्तानी से दिया इस्तीफा
नाइट क्लब कांड के बाद से इंग्लैंड क्रिकेट टीम में उठापटक जारी है. मैकुलम से पहले बेन स्टोक्स को अपनी कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा था. उन्होंने एक रग्बी खिलाड़ी से झड़प कर ली थी. जिसके बाद बोर्ड ने उनके ऊपर सख्त एक्शन लिया था. स्टोक्स जब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेल रहे थे. उसी दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. इस दौरान बोर्ड की तरफ से उन्हें विदाई भी दी गई थी.
स्टोक्स और मैकुलम के बीच था मनमुटाव?
खबरें ऐसी भी सामने आईं थी कि स्टोक्स और मैकुलम के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ मुद्दों पर मनमुटाव थे. शायद यही मुख्य वजह थी कि नाइट क्लब कांड के बाद स्टोक्स को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. मगर इस पूरे मुद्दे पर मैकुलम का अलग ही विचार था. उनका कहना था उनके और स्टोक्स के बीच रिश्ते नॉर्मल थे.
यह भी पढ़ें- 'खिलाड़ी आज रात शराब पी सकते हैं', मैकुलम ने खिलाड़ियों को जश्न मनाने की दी छूट, मगर शर्त पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं