विज्ञापन

वैभव सहित युवाओं के लिए बड़ा मौका, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले भारत A खेलेगी मेजबानों से तीन मैच, देखें शेड्यूल

भारत ए का न्यूजीलैंड दौरे पर बड़ी सीरीज से पहले तीन चार दिनी मैच खेलना बताता है कि गंभीर एंड कंपनी मुख्य सीरीज को लेकर कितनी ज्यादा गंभीर है

वैभव सहित युवाओं के लिए बड़ा मौका, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले भारत A खेलेगी मेजबानों से तीन मैच, देखें शेड्यूल
NZ vs IND: वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड में सफेद ड्रेस में फिर से खेलते दिखाई पड़ेंगे
source: X

India A schedule of New Zealand: टीम इंडिया के इस साल 24  अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलने वाले बहुत ही अहम दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों के पास भी दमखम दिखाने का पूरा-पूरा मौका मिलेगा. हालांकि, यह मौका टेस्ट सीरीज के लिए मिल पाएगा क्योंकि इन्हीं तारीखों के दौरान भारतीय सीनियर टीम मेजबानों से टी20 और वनडे सीरीज खेल रही होगी.  भारत A टीम 24 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी, जो नवंबर के अंत में न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों से ठीक पहले आयोजित होंगे. मतलब साफ है कि इन मैचों के जरिए A टीम के खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के लिए दावा ठोकने, प्रभावित करने का पूरा मौका मिलेगा. जाहिर है कि इस भारत A टीम में फैंस को वैभव सूर्यवंशी भी खेलते दिखाई देंगे. खासतौर पर जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में किया है, उससे देखते हुए उनका A टीम में चयन पक्का है.

दोनों टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर (वेलिंगटन) और 27 नवंबर से 1 दिसंबर (क्राइस्टचर्च) तक खेले जाएंगे। पहला 'A' मैच 24 से 27 अक्टूबर (लिंकन), दूसरा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर (क्राइस्टचर्च), और तीसरा 7 से 10 नवंबर (लिंकन) तक खेला जाएगा. 'A' श्रृंखला दोनों देशों के घरेलू सत्र के साथ भी ओवरलैप (एक ही समय पर आयोजित) होगी.

भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह टकराव रणजी ट्रॉफी के साथ होगा जो 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है. इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाले खिलाड़ी अपनी घरेलू टीमों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वहीं,  न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के लिए, फोर्ड ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) 28 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगी, जिसके बाद 19 नवंबर से प्रथम श्रेणी प्लंकेट शील्ड के लिए ब्रेक रहेगा.

दोनों टीमें 'A' श्रृंखला को टेस्ट सीरीज के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में देखेंगी, जो कि WTC तालिका (विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका) के दृष्टिकोण से काफी अहम है. तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड की स्थिति भारत से काफी बेहतर है और वह दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। उनके पास इस चक्र में श्रीलंका के खिलाफ (घरेलू) और पाकिस्तान के खिलाफ (विदेशी) श्रृंखलाएं भी हैं।

भारत पांचवें स्थान पर है और इस WTC चक्र में अपने असाइनमेंट को पूरा करने के लिए जनवरी-फरवरी में वर्तमान तालिका के शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का सामना पांच टेस्ट मैचों के लिए अपनी ही सरजमीं पर करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Board Of Control For Cricket In India, India A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com