रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ (RCB vs RR) राजस्थान रॉयल्स को अपनी बल्लेबाजी क्रम को मजबूत रखना होगा. क्योंकि ये दोनों टीमें आईपीएल 2022 में शुक्रवार को अहमदाबाद में होने वाले दूसरे क्वालीफायर (IPL Qualifier 2) मैच में आपस में भिड़ने जा रही है. आरसीबी के पास एक खास गेंदबाजी आक्रमण है और हर्षल पटेल (Harshal Patel) के होने से विपक्षी टीम को शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलनी होगी ताकि किसी भी प्रकार के दबाव से बचा जा सके. किफायती होने के साथ पटेल एक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में उभर रहे हैं इसलिए आखिरी ओवर तक मैच ले जाना आरआर (Rajasthan Royals) को भारी पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Video: इस तरह RCB के ड्रेसिंग रूम में मना जीत का जश्न, विराट कोहली ने किया ऐलान- "सिर्फ दो कदम और.."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी. बटलर के अलावा टॉप ऑर्डर में सैमसन ही वो भरोसेमंद बल्लेबाज हैं, जो कुछ ओवर में विपक्षी टीम से मैच छिन्ने का दम रखते हैं.
पहले क्वालिफायर मैच में गुजरात टाइंट्स के खिलाफ संजु सैमसन शानदार लय में नजर आ रहे थे. लेकिन अपना अर्धशतक पूरा किए बिना वो आउट हो गए. ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब सैमसन पूरी तरह से सेट दिखने के बावजूद पारी को एक बड़ी पारी में नहीं बदल पाए.
हालांकि सैमसन ने 26 गेंदों में 47 रन की पारी खेल बटलर के लिए एक नींव खड़े करने का काम किया. मगर अंत में उनका ये प्रयास नाकाफी पड़ गया.
आरसीबी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का मानना है कि सैमसन को बल्लेबाजी करना बखूबी आता और उन्हें उसी पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: LSG vs RCB, Eliminator: लखनऊ के बाहर होने के बाद मेंटोर गंभीर ने चंद ही शब्दों में समेट दीं अपनी भावनाएं
इएसपीएन क्रिकइंफो से डेनियल विटोरी ने कहा, "मुझे लगता है कि सैमसन केवल एक ही तरह से खेलते हैं और यह देखना रोमांचक है. मुझे उम्मीद है कि वह गहरी बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह इस महत्वपूर्ण मैच में अपनी शैली या गति को बदलना चाहेंगे और कौन जानता है कि अगर वह लंबे समय तक बल्लेबाजी करते है, तो वह मैच जीतने वाला प्रदर्शन कर सकते हैं."
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांझरेकर का भी यही मानना है. मांजरेकर ने कहा था कि सैमसन को लंबे समय तक टिकने पर नहीं बल्कि बड़ी पारी के बारे में सोचना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं