रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ड्रेसिंग रूम में बुधवार की रात जश्न का माहौल था. आरसीबी के पास जश्न मनाने का एक शानदार कारण भी था. बैंगलोर की टीम ने ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली थी. फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis) की कप्तान वाली आरसीबी को फाइनल में पहुंचने के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद में होने वाले क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) को हराना होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को खिताबी मैच खेलने का मौका मिलेगा. अब तक अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी से महरूम आरसीबी के लिए स्वाभाविक रूप से एक सुनहरा मौका है.
यह भी पढ़ें: 'निजी जीवन में झटके लगे लेकिन उसने टीम इंडिया में अविश्वसनीय वापसी की', अख्तर हुए भारतीय स्टार के मुरीद
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में ये ऐलान किया "सिर्फ दो और कदम". उनके बयान से ये साफ है कि आरसीबी की नजर सिर्फ खिताब पर है.
देखें: एलएसजी को हराने के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न
एलिमिनेटर मैच में रजत पाटीदार ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जीत की नींव रख दी थी. जिसके बाद बैंगलोर के गेंदबाजों ने बाकी का काम कर लखनऊ सुपर जायंट्स पर 14 रन की जीत दिलाई.
पाटीदार ने 54 गेंद पर 112 रन का पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं. बैंगलोर के बल्लेबाजों ने एलएसजी की गेंदबादी आक्रमण को तहस नहस करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 207 रन का स्कोर खड़ा किया. एलएसजी के लिए मोहसिन खान ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाए.
देखें: रॉयल चैलेंजर्स के जश्न का एक और वीडियो
यह भी पढ़ें: IPL 2022: ये हैं आईपीएल के 5 सबसे पैसा वसूल बल्लेबाज, सबसे मूल्यवान खिलाड़ी आपको हैरान कर देगा
इसके जवाब में केएल राहुल ने 59 गेंदों में 78 रन का कप्तानी पारी खेली लेकिन ये उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था. निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लखनऊ की टीम 193 रन ही बना सकी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं