वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज हैं. लेकिन इन अटकलों के बीच BCCI ने साफ कर दिया है कि टीम मैनेजमेंट अभी भी दोनों दिग्गजों को अपने प्लान का सबसे अहम हिस्सा मानता है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस बारे में खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में हैं या वो संन्यास ले सकते हैं, तो उन्होंने कहा, "विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ही 2027 वर्ल्ड कप के लिए हमारी योजनाओं का अहम हिस्सा हैं. टीम के लिए उनका अनुभव बहुत कीमती होगा. जहां तक रिटायरमेंट की अफवाहों की बात है, तो वो सिर्फ मीडिया की अटकलें हैं.
अभी की हालात के अनुसार, दोनों ही हमारे वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा हैं."
आंकड़े बोलते हैं क्यों हैं रोहित-विराट दोनों जरूरी
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 58.59 की औसत से 14,941 रन बनाए हैं. इसमें 54 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं. पिछले साल 2025 में उन्होंने 13 मैचों में 65.10 की औसत से 651 रन बनाए और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.
वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले साल ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. उन्होंने 288 वनडे की 280 पारियों में 48.95 की औसत से 11,895 रन बनाए हैं, जिसमें 34 शतक शामिल हैं. 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 50.00 की औसत और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए.
BCCI का 'मास्टरप्लान'
सैकिया के इस बयान से साफ है कि 2027 में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए BCCI अनुभव और युवाओं का मिक्स चाहता है. रोहित-विराट का अनुभव ड्रेसिंग रूम में टीम को मजबूती देगा, जबकि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. फिलहाल दोनों खिलाड़ी वनडे और टेस्ट से संन्यास नहीं लेंगे. फैंस के लिए ये खबर राहत भरी है कि 'विराट-रोहित' की जोड़ी को 2027 में घरेलू वर्ल्ड कप में एक बार फिर एक साथ खेलते देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं