विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

बीसीसीआई किराए पर लेगा आईसीसी मैदान, टीमों को मिलेगा अभ्यास का इतना समय

ऐसी अटकल लगायी जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई ने इसे एक सप्ताह पहले शुरू करने का फैसला किया है, ताकि भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े. अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा.  इसमें देरी से परेशानी हो सकती है.’

बीसीसीआई किराए पर लेगा आईसीसी मैदान, टीमों को मिलेगा अभ्यास का इतना समय
बीसीसीआई का लोगो
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (#IPL2020) की तारीखों की पुष्टि आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने कर दी है और बीसीसीआई टू्र्नामेंट की तारीखों को लेकर पूरी तरह से हरकत में आ गया है. पता चला है कि बीसीसीआई टीमों की ट्रेनिंग के लिये आईसीसी अकादमी का मैदान किराये पर लेगा. आईसीसी अकादमी में दो पूरे बड़े आकार के क्रिकेट मैदान हैं, साथ ही 38 टर्फ पिचें, छह इंडोर पिचें, 5700 वर्ग फुट आउटडोर कंडीशनिंग क्षेत्र है जिसमें फिजियोथेरेपी और चिकित्सा सेंटर भी हैं. दुबई में मौजूदा स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार अगर लोग अपनी कोविड-19 परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव लेकर आ रहे हैं तो उन्हें पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें जांच से गुजरना होगा.

यह भी पढ़ें:  ये हैं आईपीएल इतिहास के सबसे असरदायक 5 बल्लेबाज, ऋषभ पंत भी शामिल, लेकिन...

ऐसी अटकल लगायी जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई ने इसे एक सप्ताह पहले शुरू करने का फैसला किया है, ताकि भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े. अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा.  इसमें देरी से परेशानी हो सकती है.'

यह भी पढ़ें: अगर यूएई एयरलाइंस नहीं शुरू हुईं, तो फिर बीसीसीआई टीमों को भेजने के लिए करेगा यह इंतजाम

उन्होंने कहा, ‘इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा. सात सप्ताह तक टूर्नामेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिके रह सकते हैं.' प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिये एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी. इससे उन्हें तैयारी के लिये चार सप्ताह का समय मिल जाएगा.

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है, जिसका पहला मैच तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा. आईपीएल का आयोजन मार्च के आखिर से होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी और यात्रा पाबंदियों के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि कहा था कि इस साल आईपीएल होगा.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2020, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, International Cricket Council
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com