महिला एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. अब बीसीसीआई ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि पहलगाम घटना के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए हैं. हमने मिलकर यह फैसला किया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी से महिला एशिया कप की ट्रॉफी न लेने पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "एशिया कप में ट्रॉफी एक विवादित मुद्दा है, हमारी पुरुष टीम ने डेढ़ साल पहले एशिया कप जीता था. और अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हालात पूरी तरह बदल गए. इसके बाद देश के नागरिकों का हम पर दबाव था कि हम पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध न रखें और उनके साथ क्रिकेट न खेलें. लेकिन हमारी सरकार की नीति है कि हमें मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हर देश के खिलाफ खेलना चाहिए."
सचिव देवजीत सैकिया ने आगे कहा, " हमारी महिला टीम ने भी एकजुटता दिखाते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया और यह फैसला हमने मिलकर लिया है. लेकिन हम खिताब जीत चुके हैं और हम चैंपियन हैं. हमारी टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है. ट्रॉफी लिया नहीं लिया. यह कोई बड़ी बात नहीं है. असली बात ये है कि हम एशिया के चैंपियन हैं".
Watch: On Indian women's cricket team did not accept the Women's Asia Cup trophy from ACC Chair Mohsin Naqvi, BCCI Secretary Devajit Saikia says, "Trophy is a controversial thing in the Asia Cup, Our men's team won the Asia Cup a year and a half ago. And our whole situation,… pic.twitter.com/2p5Q6bqS4L
— IANS (@ians_india) September 13, 2026
बता दें कि पिछले साल भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी और पदक लेने से इनकार कर दिया था। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं. भारतीय टीम को अभी तक वह एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है, जिसे बाद में एसीसी के कार्यालय में रखा गया था. सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पिछले साल ट्रॉफी के बिना ही मंच पर जश्न मनाया था.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं