39.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! कीपर राहुल ने उसे लपका और कैच की मांग की| ना ही अम्पायर सहमत दिखे और ना ही गेंदबाज़ ने उनका साथ दिया| क्रॉस बल्ला चलाया था इस गेंद पर इस वजह से बीट हुए थे|
39.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
39.3 ओवर (0 रन) इस बार रूम बनाकर कवर्स की तरफ खेलना चाहते थे लेकिन अंदर आई थी गेंद| बल्ले से लगकर सामने की तरफ गई|
39.2 ओवर (1 रन) सिंगल, विकेट लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
39.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
अक्षर पटेल को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
38.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| इस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| सुंदर ने अपने दाहिने पैर से उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
38.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
38.4 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को डिफेंड किया| एक टप्पा खाने के बाद कीपर राहुल के पास गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
38.3 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
38.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और एक रन मिल गया|
38.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिला|
37.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
37.5 ओवर (1 रन) बाहरी किनारा लेकिन गैप से थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| क्या यहाँ पर कप्तान को स्लिप लगानी चाहिए? अगर विकेट्स हासिल करनी है तो आपको अटैकिंग फील्ड लगानी होगी|
37.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|
37.3 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ मेहदी का अर्धशतक पूरा हुआ| उनके करियर का ये तीसरा है| शानदार फॉर्म को यहाँ पर जारी रखते हुए| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई|
37.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
37.1 ओवर (4 रन) चौका! काउंटर अटैक चल रहा बल्लेबाजों द्वारा| तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद को पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
36.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| अपने अर्धशतक से महज़ एक रन दूर हैं मेहदी| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल दिया है|
36.5 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
36.4 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
36.3 ओवर (0 रन) इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
36.2 ओवर (1 रन) हवा में थी ये गेंद लेकिन सुंदर के आगे गिर गई| किस्मत पूरी तरह से इन दोनों बल्लेबाजों का साथ देती हुई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेल दिया था| हवा में थी बॉल लेकिन गेंदबाज़ के काफी आगे गिर गई|
36.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
35.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
35.5 ओवर (3 रन) तीन रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|
35.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
35.3 ओवर (1 रन) सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
35.2 ओवर (1 रन) एक बार फिर से छोटी गेंद| पुल कर दिया इस बार लेग साइड पर| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद| इसी सिंगल के साथ बांग्लादेश के 150 रन भी पूरे हो गए|
35.1 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
39.6 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| बेमिसाल बल्लेबाज़ी हो रही है| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| इस गेंद पर बैक फुट से ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया| 40 के बाद 169/6 बांग्लादेश|