विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2022

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

बांग्लादेश और भारत के बीच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
बांग्लादेश बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) छोटी गेंद!! संतुलन में रहकर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया पुल शॉट| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा| 56/3 भारत| यहाँ से एक बड़ी साझेदारी की ज़रुरत|

14.5 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

14.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

14.3 ओवर (0 रन) शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ राहुल इस गेंद पर डक करते नज़र आये| सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

14.2 ओवर (2 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| एक की जगह दो भाग लिया| डिफेंड किया था जहाँ बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर लेग साइड पर गई थी गेंद| दो का मौका बन गया|

14.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पंच करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

13.6 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार काफी नीचे रही थी गेंद जिसे श्रेयस ने समझदारी के साथ ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

13.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

13.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये|

13.3 ओवर (1 रन) यहाँ पर सिंगल मिल जाएगा| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

13.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे आकर राहुल ने गेंद को कवर्स की तरफ खेला| हवा में ज़रूर थी लेकिन फील्डर से काफी दूर| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|

13.1 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल| इसी के साथ भारत के पचास रन भी पूरे हो गए| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

12.6 ओवर (1 रन) छोटी पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 49/3 भारत|

12.5 ओवर (0 रन) इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

12.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

12.3 ओवर (0 रन) लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई थी ये गेंद| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|

12.2 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| पॉइंट फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर उसे रोक दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

11.6 ओवर (0 रन) इस बार आर्म बॉल डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

11.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! फुल बॉल थी यहाँ पर| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|

11.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

11.3 ओवर (0 रन) इस बार राहुल ने गेंद को कवर्स की तरफ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं कर सके| कोई रन नहीं होगा|

11.2 ओवर (1 रन) ऑन साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

11.1 ओवर (0 रन) इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

10.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

10.4 ओवर (0 रन) शरीर पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|

10.3 ओवर (1 रन) टैप एंड रन!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और फील्डर के आगे से रन चुरा लिया|

10.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई टर्न होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

10.2 ओवर (0 रन) इस बार भी लेग साइड पर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|

10.1 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, India, Shere Bangla National Stadium Mirpur, Bangladesh Vs India 2022/23, Bangladesh Vs India 12/07/2022 Bain12072022218322, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com