- बांग्लादेश 30 ओवर में 6 पर 301 रन
- तमीम इकबाल 103, महमुदुल्लाह नाबाद 67, मशरफे मुर्तजा 63 पर 2
- विंडीज 50 ओवरों में 302 रन, क्रिस गेल 73, आर. पावेल 74*
अनुभवी खिलाड़ियों तमीम इकबाल (103), महमुदुल्ला (नाबाद 67) और कप्तान मशरफे मुर्तजा (2/63) के दम पर बांग्लादेश ने शनिवार को अंतिम वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 18 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला पूरा किया. बांग्लादेश की यह वेस्टइंडीज में ही मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में दूसरी जीत है.
Bangladesh beat @westindies by 18 runs in the 3rd ODI and clinch the series 2-1. #BANvWI pic.twitter.com/xHvN2LorVR
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) July 28, 2018
वार्नर पार्क में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सलामी बल्लेबाज तमीम ने 35 के स्कोर पर अनामुल हक (10) के आउट होने के बाद शाकिब अल-हसन (37) के साथ 81 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी. शाकिब का विकेट 116 के स्कोर पर एश्ले नर्स ने लिया. इसके बाद तमीम का साथ देने आए मुश्फिकुर रहीम (12) को भी नर्स ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. महमुदुल्ला के साथ चौथे विकट के लिए 48 रन बनाकर तमीम भी देवेंद्र बिशू के हाथों आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 124 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाए.
Skipper Mashrafe Bin Mortaza speaks after the ODI series victory over @westindies. pic.twitter.com/7ykplJ2p4E
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) July 29, 2018
यहां से महमुदुल्ला ने नाबाद रहते हुए बांग्लादेश की पारी को संभाला. उन्होंने मुर्तजा के साथ 53 रन जोड़े और टीम का स्कोर 253 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर जेसन होल्डर ने मुर्तजा को पवेलियन भेज दिया. 279 के स्कोर पर सब्बीर रहमान (12) भी आउट हो गए. मोसाद्देक हुसैन (11) ने महमुदुल्ला के साथ नाबाद रहते हुए तय ओवरों की समाप्ति तक 301 रन बनाए. महमुदुल्ला ने 49 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. बांग्लादेश के छह विकेट गिराने में कप्तान होल्डर और नर्स ने अहम भूमिका निभाई. दोनों ने दो-दो विकेट लिए, वहीं शेल्डन कोटरेल और बिशू को एक-एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: जब जश्न मनाने के लिए जर्सी उतार रहा था तो लक्ष्मण ने रोकने की कोशिश की थी: गांगुली
"We've got a lot of work to do before the World Cup" - @Jaseholder98 after the ODI series loss to Bangladesh.#WIvBAN REACTION https://t.co/CHwKLtqmCs pic.twitter.com/cwLuS9L7lq
— ICC (@ICC) July 29, 2018
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने पारी की अच्छी शुरुआत की. क्रिस गेल (73) ने एविन लेविस के साथ 53 रन जोड़े. मुर्तजा ने इसी स्कोर पर लेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाकर बांग्लादेश के लिए अहम विकेट लिया. गेल ने शाई होप (64) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुंचाया. यहां हुसैन ने गेल को आउट कर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की.
A century from Tamim Iqbal helped Bangladesh to their highest ever ODI score against the Windies, laying the platform for a series-sealing win.#WIvBAN REPORT https://t.co/x3fJhCkjZz pic.twitter.com/4doDO18Ya2
— ICC (@ICC) July 28, 2018
बांग्लादेश की टीम ने दो अहम विकेट हासिल किए, लेकिन वेस्टइंडीज के पास अब भी अनुभवी बल्लेबाज बाकी थे. होप ने गेल के आउट होने के बाद शिमरोन हेटमेर (30) के साथ 67 रन जोड़े और स्कोर 172 तक पहुंचाया. मेहदी हसन ने इस स्कोर पर हेटमेर को पवेलियन भेज दिया. हेटमेर के बाद वेस्टइंडीज की पारी को संभालने आए कीरन पोवेल 4 रन बनाकर ही रन आउट हो गए. इसके बाद, रोवमेन पोवेल (नाबाद 74) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और इस कारण वेस्टंडीज को 18 रनों से सीरीज से हाथ धोना पड़ा
Player of the Match and Player of the Series, .@TamimOfficial28 interview after the match. pic.twitter.com/2WTrxtgr8q
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) July 29, 2018
VIDEO: कुछ दिन पहले दिल्ली के तुसाद म्युजियम में विराट कोहली का पुतला लगाया गया.
बांग्लादेश के लिए मुर्तजा के अलावा, हसन, रहमान एवं हुसैन को एक-एक सफलता मिली. तमीम इकबाल के शतक का जलवा कुछ ऐसा रहा कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 31 जुलाई से शुरू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं