विज्ञापन

बांग्लादेश फिर रचेगा इतिहास? मिचेल स्टार्क ने रच दिया, कपिल देव अब पीछे छूटे

डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने खुद को उस स्थिति में ला खड़ा किया है, जहां से यह टीम वह कारनामा कर सकती है, जो अभी तक नहीं ही हुआ

बांग्लादेश फिर रचेगा इतिहास? मिचेल स्टार्क ने रच दिया, कपिल देव अब पीछे छूटे
मिचेल स्टॉर्क और तंजीद हसन

Bangladesh vs Australia: मेहमान बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर से इतिहास दोहराने की 'खुशबू' मिलने लगी है. अगर, बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहती है, तो साल 2017 के बाद यह इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका होगा, जब बांग्लादेश कंगारुओं को मात देगा. वहीं, यह उसकी ऑस्ट्रेलिया धरती पर पहली जीत होगी. बहरहाल, 25 साल के तंजीद हसन शतक ने तो जरूर इतिहास रच दिया. वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए. 

कंगारुओं पर शिकंजा कसने की ओर 

मैच के पहले दिन 1 विकेट पर 96 रन बनाने वाला बांग्लादेश यहां से ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसने की ओर है या उसके पास बहुत ही दुर्लभ मौका है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश ने अपना स्कोर 6 विकेट पर 3151 रन तक पहुंचा दिया है. इस समय तंजीद हसन 32 और मोमिनुल हक 35 रन बनाकर क्रीज पर थे. और अच्छी बात उसके पहलू से यह रही कि अभी तक उसने 153 रन की बढ़त हासिल कर ली है. वहीं, कंगारुओं के लिए दिन के किए गर्वित बात लेफ्टी पेसर मिचेल स्टार्क का महान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ना रहा. 

तंजीद हसन का पहला शतक

मुकाबले के दूसरे दिन का आकर्षण सिर्फ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे बांग्लादेश के 25 साल के बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम रहे.  अगर, बांग्लादेश दूसरे दिन की समाप्ति पर 153 रन की बढ़त लेने में सफल रहा, तो उसके पीछे सबसे बड़ी वजह तंजीद हसन ही रहे, जिन्होंने  197 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के से बनाया गया करियर का पहला शतक रहा. उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने भी 84 रन बनाए.  

स्टार्क आगे, कपिल देव पीछे!

मैच के पहले दिन टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा लेफ्टी बॉलर बनने वाले मिचेल स्टार्क ने दूसरे दिन शुक्रवार को वह उपलब्धि हासिल कर ही ली, जिसका इंतजार दुनिया भर में उनके फैंस कर रहे थे.  स्टार्क ने नंबर-6 पर खेलने उतरे  लिटन दास को शून्य पर ही चलता कर करियर का 435वां विकेट लेकर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Bangladesh, Australia Vs Bangladesh 08/13/2026 Auba08132026270225, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com