विज्ञापन

टेस्ट के बाद T20I में भी होगी बाबर आजम की ताजपोशी? रिपोर्ट में कप्तानी को लेकर बड़ा दावा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को टेस्ट टीम की कमान सौंपी है. वहीं अब रिपोर्ट्स है कि उन्हें टी20 टीम का भी कप्तान बनाया जा सकता है.

टेस्ट के बाद T20I में भी होगी बाबर आजम की ताजपोशी? रिपोर्ट में कप्तानी को लेकर बड़ा दावा
Babar Azam set for T20I captaincy Return- Report

पाकिस्तानी टेस्ट टीम की कमान मिलने के बाद बाबर आजम की टी20 कप्तान के तौर पर ताजपोशी की चर्चाएं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आनी वाली सीरीज के लिए उन्हें इस रोल में वापस लाने पर विचार कर रहा है. पाकिस्तानी अखबर डेली औसाफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल टीम के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड सबसे छोटे फॉर्मेट में लीडरशिप बदलने पर विचार कर रहा है. अगर इस कदम को मंज़ूरी मिल जाती है, तो उम्मीद है कि सलमान अली आगा की जगह बाबर लेंगे. सलमान आगा ट्रांजिशन फेज के दौरान टीम को लीड कर रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह कदम दर्शाता है कि बोर्ड एक बार फिर अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी पर भरोसा कर रहा है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर के बुरे दिन शुरू हुए थे. इसके बाद उनकी अगुवाई में टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. इसके बाद बाबर को इन दोनों फॉर्मेट में कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था.
    
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हालांकि कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन दावा है कि बाबर एक बार फिर T20I टीम की कमान संभालने के लिए सबसे आगे चल रहे कैंडिडेट के तौर पर उभरे हैं. पाकिस्तान आने वाले इंटरनेशनल मैचों और भविष्य के ICC इवेंट्स की तैयारी शुरू कर रहा है.

बाबर ने पहले तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी की थी और टी20 अंतरराष्ट्रीय में काफी सफलता हासिल की थी. उनकी लीडरशिप में, पाकिस्तान 2021 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और 2022 संस्करण का रनर-अप रहा. उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान के टी20 कप्तानों में सबसे अच्छा विनिंग परसेंटेज भी दर्ज किया था.

मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा के पाकिस्तान के प्लान का हिस्सा बने रहने की उम्मीद है. भले ही वो कप्तानी ना रहे, लेकिन बोर्ड बतौर बल्लेबाज उनकी भूमिका से खुश है.  बाबर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं, और माना जाता है कि उनका अनुभव, लीडरशिप काबिलियत और कप्तान के तौर पर आने वाली चैलेंज से परिचित होना बोर्ड की सोच पर असर डालने वाले फैक्टर्स में से हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदरूनी बातचीत पूरी करने और पाकिस्तान की अगली टी20 सीरीज़ के लिए टीम को फाइनल करने के बाद ही ऑफिशियल घोषणा की उम्मीद है. तब तक, बोर्ड ने कप्तानी को लेकर चल रही अटकलों पर कोई कमेंट नहीं करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: रेफरी के फैसलों पर भड़का मिस्र, फीफा से की शिकायत, टूर्नामेंट से निकालने की मांग

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: मेसी पर मेहरबानी...मिस्त्र के साथ हुई बेईमानी? क्यों रेफरी- VAR को लेकर उठे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mohammad Babar Azam, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com