Babar Azam on his comparison with Virat Kohli: एक समय था जब बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से होती थी. बाबर को विश्व क्रिकेट का दूसरा विराट कोहली तक कहा जाने लगा था लेकिन अब यह बात भूली-बिसरी बात है. अब जिस तरह से बाबर परफॉर्मेंस कर रहे हैं उसे देखकर कोहली से उनकी तुलना बेईमानी लगती है. ऐसा इसलिए क्यों किंग कोहली दुनिया के सबसे बड़े मैच फिनिशर रहे हैं लेकिन बाबर ऐसा करने में पूरे करियर में नाकाम रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण पीसीएल मैच के दौरान भी देखने को मिला.
दरअसल, पीएसएल में पेशावर ज़ल्मी फ़्रैंचाइज़ी की कप्तानी करते हुए, बाबर आजम हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ़ मैच में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे. उन्होंने 37 गेंदों में 43 रन बनाए. क्रीज पर जम जाने और 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के बावजूद, बाबर बड़ी पारी खेलने और मैच के अंत तक टीम को जीत की ओर ले जाने में नाकाम रहे. एक बार फिर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम होने पर एक रिपोर्टर ने उनसे 'मैच फ़िनिश' न कर पाने की उनकी कमी के बारे में सवाल पूछा. रिपोर्टर ने तो बाबर और विराट कोहली के बीच तुलना भी कर डाली, यह कहते हुए कि विराट हमेशा अपनी टीम के लिए मैच फिनिश करते हैं, लेकिन आप क्यों नहीं कर पाते हैं. इस सवाल पर बाबर आजम का रिएक्शन देखने लायक था. रिपोर्ट्स के सवाल पर बाबर खुश नहीं थे.
🚨 BABAR RESPONDED TO A QUESTION ON KOHLI-BABAR COMPARISON 🚨
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 8, 2026
• Journalist - "Virat Kohli comes with the same shot of game as you but he finishes the match which you lack. People compare him with you what are your views on the comparison?"
• Babar Azam - "Let these things to… pic.twitter.com/A69fIV9urI
हुआ ये कि मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए, बाबर से एक रिपोर्टर ने कोहली से तुलना के बारे में पूछा, खासकर उनकी फिनिशिंग काबिलियत के बारे में. बाबर ने इस चिंता को यह कहते हुए टाल दिया कि यह सिर्फ एक "गलतफहमी" है.
रिपोर्टर: "विराट कोहली भी आपके जैसे ही शॉट ऑफ गेम खेलते हैं लेकिन वह मैच फिनिश करते हैं जो आप नहीं कर पाते, लोग उनकी तुलना आपसे करते हैं, इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं?"
बाबर आजम: "ये बातें खत्म करो.. ये बातें अपने पास रखो. तुलना खत्म करो और आगे बढ़ो. यह तुम्हारी गलतफहमी है कि मैंने मैच फिनिश नहीं किए हैं." जब बाबर सवाल का जवाब दे रहे थे तो उनके चेहरे पर गुस्से के भाव साफ झलक रहे थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- DC vs GT: केएल राहुल का IPL में धमाका, तोड़ दिया Virat Kohli का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने'
ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं