विज्ञापन

SRH vs DC: 'तो अभिषेक को रोक सकते थे', दिल्ली की हार पर कप्तान अक्षर पटेल की दो टूक, इन 2 गलतियों ने हरा दिया मैच

Axar Patel on Abhishek Sharma Century vs DC, IPL 2026: हार के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने शतकवीर अभिषेक शर्मा को आउट करने के मौकों को गंवाने को लेकर निराशा जताया.

SRH vs DC: 'तो अभिषेक को रोक सकते थे', दिल्ली की हार पर कप्तान अक्षर पटेल की दो टूक, इन 2 गलतियों ने हरा दिया मैच
Axar Patel on Abhishek Sharma Century vs DC, IPL 2026:

Axar Patel on Abhishek Sharma Catch Drop by KL Rahul; SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (DC) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 47 रन से हार का सामना करना पड़ा. डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने स्वीकारा है कि विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट करने के मौके गंवाना उनकी टीम पर भारी पड़ा है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में 20 बाउंड्री के साथ 135 रन की नाबाद पारी खेली. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी.

हार के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने शतकवीर अभिषेक शर्मा को आउट करने के मौकों को गंवाने पर कहा, "रन-आउट का मौका और जो कैच हमने छोड़ा, अगर वह पकड़ लेते तो हम उन्हें रोक सकते थे. लेकिन हां, अगर कोई बल्लेबाज इतनी अच्छी बल्लेबाजी करे और उसके शॉट्स का अंजाम बेहतरीन हो, तो ऐसे प्रदर्शन का श्रेय देना चाहिए."

उन्होंने कहा, "फील्डिंग का हिस्सा आपके हाथ में होता है. कैच पकड़ना और रन-आउट करना, यह चीजें आप नियंत्रित कर सकते हैं. ऐसे समय में गेंदबाजों का समर्थन करना बहुत जरूरी होता है. मुझे लगता है कि हम वहीं बेहतर कर सकते थे."

एसआरएच की पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा का बखूबी साथ दिया. क्लासेन ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाए. उन्होंने अभिषेक के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी की.

डीसी के कप्तान अक्षर ने क्लासेन की तारीफ में कहा, "जिस तरह दूसरी ओर से हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी की, उसमें गेंदबाजों की गलती नहीं थी. जब कोई बल्लेबाज इस तरह खेलता है, तो कोच और कप्तान को मानना पड़ता है कि कप्तान भी उसे रोक नहीं सकता. मैं गेंदबाजों से भी यही कह रहा था कि अगर आपने अपनी योजना सही तरीके से लागू की और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट खेला, तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. आपको आगे बढ़ना होता है."

आगामी मुकाबलों में बदलावों के बारे में पूछने पर पटेल ने कहा, "नहीं, अभी ऐसा महसूस नहीं होता. जिस तरह का क्रिकेट चल रहा है, अगर देखें तो हम बल्लेबाजी भी अच्छी कर रहे हैं और गेंदबाजी भी. जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे एक खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com