विज्ञापन

DC vs PBKS IPL 2026: 'ये दिल्ली है, कुछ भी कर सकती है', अक्षर पटेल का बड़ा ऐलान, इसे बताया पंजाब किंग्स पर जीत का टर्निंग पॉइंट

PBKS vs DC IPL 2026, Axar Patel Statement: DC के कप् अक्षर पटेल ने टीम के हरफनमौला प्रदर्शन की तारीफ करते हुए मैच का सबसे अहम मोड़ बताया है और खिलाड़ियों की तारीफ भी की है.

DC vs PBKS IPL 2026: 'ये दिल्ली है, कुछ भी कर सकती है', अक्षर पटेल का बड़ा ऐलान, इसे बताया पंजाब किंग्स पर जीत का टर्निंग पॉइंट
Axar Patel Statement on Win vs PBKS, IPL 2026:

PBKS vs DC IPL 2026, Axar Patel Statement: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 211 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खेमे में जश्न का माहौल है. इस शानदार जीत के साथ न केवल दिल्ली ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, बल्कि कप्तान अक्षर पटेल के आत्मविश्वास को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान 'बापू' ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए एक बड़ा बयान दिया, जिसने विरोधियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.

शुरुआती झटकों के बाद गेंदबाजों की शानदार वापसी

अक्षर पटेल ने टीम के हरफनमौला प्रदर्शन की तारीफ करते हुए गेंदबाजों की वापसी को मैच का सबसे अहम मोड़ बताया. उन्होंने कहा, "मैं टीम के खेल से बेहद खुश हूं. गेंदबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं थी, हमने पहले 3-4 ओवरों में ही 60 रन लुटा दिए थे. लेकिन गेंदबाजों ने गजब का जज्बा दिखाया और पावरप्ले के अंत तक पंजाब को सिर्फ 72 रनों पर रोक दिया. हमारे लिए यही जीत का सबसे बड़ा पल था." कप्तान ने विशेष रूप से बीच के ओवरों में मुकेश कुमार और युवा माधव तिवारी की कसी हुई गेंदबाजी को जीत का आधार बताया.

युवाओं के मुरीद हुए कप्तान: "दिल्ली का भविष्य सुरक्षित है"

दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं का भी बड़ा हाथ रहा. अक्षर ने डेविड मिलर के साथ अपनी साझेदारी का जिक्र करने के साथ ही साहिल और माधव जैसे युवा खिलाड़ियों की जमकर सराहना की. अक्षर ने कहा, "साहिल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह वाकई काबिले-तारीफ है. मैंने पहले भी कहा था कि वह भविष्य का एक महान खिलाड़ी बन सकता है. एक कप्तान के तौर पर मुझे गर्व होता है जब मेरे पास ऐसे निडर युवा खिलाड़ी हों."

"दिल्ली कुछ भी कर सकती है"

जीत के जोश में अक्षर पटेल ने अंत में मुस्कुराते हुए कहा कि यह दिल्ली कैपिटल्स की नई पहचान है. उन्होंने आत्मविश्वास से लबरेज होकर कहा, "जैसा कि सब कहते हैं, दिल्ली कैपिटल्स कुछ भी कर सकती है!" इस बयान के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि पॉइंट्स टेबल में भले ही टीम अभी सातवें स्थान पर हो, लेकिन अगले दो मैचों में वे किसी भी टीम का समीकरण बिगाड़ने का माद्दा रखते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Capitals, Punjab Kings, Axar Rajeshbhai Patel, Shreyas Santosh Iyer, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com